Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भीषण हादसा:श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर वापस लौट रही टैक्सी ऊंचे पहाड़ से जमीन पर गिरी



उत्तर प्रदेश के झांसी में श्रद्धालुओं को दर्शन करा कर वापस लौट रही टैक्सी अनियंत्रित होकर पहाड़ के 300 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। जिससे एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, वहीं पांच श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 


वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार झांसी के मऊरानी थाना क्षेत्र अंतर्गत केदारेश्वर मंदिर में दर्शन करके लौटने के दौरान श्रद्धालुओं के साथ दुर्घटना हो गई। केदारेश्वर पहाड़ से श्रद्धालु भरी टैक्सी नीचे जमीन पर गिर गई। जिससे एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। घायल हुए श्रद्धालुओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जाता है कि सावन का पावन महीना होने के कारण एक टैक्सी पर सवार होकर कई श्रद्धालु दर्शन करने के लिए केदारेश्वर पहाड़ पर स्थित प्राचीन केदारेश्वर मंदिर में भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए गए हुए थे। जब वह दर्शन करके टैक्सी में सवार होकर वापस लौट रहे थे, तब लगभग 300 फीट की ऊंचाई से उनकी टैक्सी अचानक पहाड़ से नीचे गिर गई। 

मची चीख पुकार 

हादसा होते ही श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई, बताया जाता है कि टैक्सी (थ्री व्हीलर) पहाड़ से गिरने के बाद पलटते हुए जमीन पर आकर पलट गई। मामले की जानकारी मिलते ही मऊरानी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने पलटी हुई टैक्सी को सीधा करवाया, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वही मामले में झांसी पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही मऊरानी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान एक श्रद्धालु महिला की मौत हो गई है, अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि मृत्यु हुई महिला के शव का पंचायत नामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी रवाना किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे