Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कंपोजिट विद्यालय मुरारखेड़ा व एसएसबी ने संयुक्त रूप से किया वरक्षारोपण



छायादार व फलदार पौधों की देखभाल के लिए 12 छात्रों को दिया गोद

आनंद गुप्ता 

पलिया कलां मुरारखेड़ा खीरी:सम्पूर्णनगर क्षेत्र के मुरारखेड़ा गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में भारत नेपाल की संयुक्त सीमा पर तैनात 39वीं वाहिनी गदनिया सशस्त्र सीमा बल 'बी' समवाय के निरीक्षक विनोद खोजा के नेतृत्व में मुरारखेड़ा ग्राम के कंपोजिट विद्यालय में वृक्षारोपण करवाया गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए विनोद खोजा ने छात्र/छात्राओं को बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षों की महत्व- पूर्ण भूमिका है। छात्र-छात्राओं को वृक्षों की सुरक्षा तथा  देखभाल हेतु भी प्रेरित किया तथा 12 छात्र छात्राओं को पौधा गोद दिया। इस अवसर पर विद्यालय में S.SB. जवानों, गामीणों व विद्यालय स्टाफ द्वारा जामुन, आंवला, अर्जुन, अमरूद आदि पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक केदार चौहान, सहायक उप निरीक्षक - बहादुर छेत्री, मुख्य आरक्षी' विपिन तोमर,राजेश मौर्य,बृजभूषण, अध्यापक अजय शर्मा, भारत सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे