Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...घर घर तिरंगा वितरण



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज के एन सी सी कैडेटों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत बुधवार को घर घर जाकर तिरंगा झंडा वितरण किया गया। इस दौरान कैडेटों ने सभी नगरवासियों से सम्मान के साथ अपने घरों पर झंडा फहराने की अपील की।



14 अगस्त को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन तथा महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान की अगुवाई में कैडेटों नगर के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को झंडा वितरित किया। अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र कुमार व अंडर ऑफिसर विनय पाण्डेय के नेतृत्व में कैडेटों की अलग अलग टीम ने नगर खलवा, झंझरा व ग्राम जोड़ावर में घर घर जाकर लोंगो को झंडा वितरण करते हुए उनसे अपने अपने घरों पर झंडा फहराने की अपील की।


कैडेटों ने लोंगो को तिरंगा झंडा के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि जब हम अपने घरों में गर्व से तिरंगा लहराते हुए देखते हैं, तो यह हमें याद दिलाता है कि हम एक बड़े भारतीय परिवार का हिस्सा हैं। यह हमें अपने साथी नागरिकों से जोड़ता है और हमारे अपनेपन की भावना को मजबूत करता है।


साथ ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हमें अपने देश और उसके मूल्यों का सम्मान करना सिखाया जाता है। यह हमें हमारी स्वतंत्रता के लिए हमारे नायकों द्वारा किए गए बलिदानों की याद दिलाता है। इस अवसर पर श्रीओम, योगेन्द्र, स्वाती पाण्डेय, निशि, विशाल, मुकेश कुमार व अनिल निषाद सहित कई कैडेट्स मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे