Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR... एनसीसी कैडेट होने निकाली तिरंगा यात्रा



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज के एन सी सी कैडेटों द्वारा मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान कैडेटों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी।



13 अगस्त को एमएलके महाविद्यालय में संचालित एन सी सी इकाई के कैडेटों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कैडेटों का आह्वान किया कि यह तिरंगा हम सभी देशवासियों के आन बान शान का प्रतीक है। इसकी रक्षा के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हम सभी का दायित्व है कि अपने राष्ट्रध्वज का सम्मान के साथ अपने अपने घरों पर फहरायें।


रैली महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान की अगुवाई में निकाली गई। उन्होंने नगरवासियों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। जागरूकता रैली महाविद्यालय से सिटी पैलेस,मेजर चौराहा होते हुए काली थान से होकर महाविद्यालय के स्टेच्यू हाल पर सम्पन्न हुआ। रैली के दौरान कैडेटों ने" आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे- हर घर तिरंगा लहरायेंगे "तथा "तीन रंग का प्यारा तिरंगा-हर घर लहराये तिरंगा सहित स्लोगन के साथ लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र कुमार, विनय पाण्डेय, आरती चौधरी, श्रीओम, योगेन्द्र पाण्डेय, देवीदीन, विवेक, मुकेश व मिथलेश यादव सहित तमाम कैडेट मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे