Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया की पहल:अरगा पंक्षी विहार का एसडीएम ने किया निरीक्षण



भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह व तरबगंज एसडीएम साथ अरगा पंक्षी विहार स्थलीय निरीक्षण किया 

पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

गोंडा ।तहसील तरबगंज स्थित अरगा पंक्षी विहार में पर्यटन उद्योग को बढावा देने के लिए भारत सरकार के पर्यटन जल एवं पर्यावरण विदेश राज्य मंत्री गोंडा भाजपा सांसद कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के निर्देश पर एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार अपनी टीम साथ अरग पंक्षी विहार मे जल स्रोत के बारे में स्थलीय निरीक्षण कर सर्वे किया जल्द शुरु होगा अरगा का कायाकल्प ।

मिली जानकारी अनुसार स्थानीय भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह ने बताया कि कि नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के अरगा पंक्षी विहार में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बेहतर से बेहतर काम हो और जल्द ही पर्यटन उद्योग मे पर्वती सुमार हो इसके लिए भारत सरकार के पर्यटन एवं जलसंरक्षण विदेश राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के प्रयासो को फलीभूत करने मे स्थानीय भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह के साथ तहसील तरबगंज उपजिलाधिकारी विशाल कुमार नहर विभाग के अधिकारियों व अरगा के रेंज अधिकारी ओमप्रकाश साथ पंक्षी विहार के आसपास स्थलों का सर्वे किया इस दोरान पर्यटन उद्योग के विकास के लिए अरगा मे जलसंरक्षण मे कोई दिक्कत ना हो और बराबर पानी बना रहे इसके लिए नहर विभाग के अधिकारियों साथ गहन रूप से चर्चा करते नजर आये।भाजपा नेता राहुल सिंह ने बताया कि अरगा का पर्यटन उद्योग मे विकास होने से स्थानीय लोगों को जहा लाभ होगा वही इस एतिहासिक स्थल का विकास भी होगा ।इस मौके पर हल्का लेखपाल दीपक त्रिपाठी ने अरगा के पास जमीनों के बारे मे अहम जानकारियां भी एसडीएम तरबगंज को दी ।मौके पर भाजपा नेता रतनदेव तिवारी पिंकू शुक्ला गिरजाशंकर पांडेय सत्येन्द्र श्रीवास्तव अखिलेश त्रिपाठी संतोष सिंह राकेश सिंह दाढी चंचल सिंह सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे वही केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के प्रयासो की लोग चर्चा भी करते नजर आये तथा सभी सराहना कर रहे हैं ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे