Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विनेश फोगाट 100 ग्राम वजन बढ़ने से डिसक्वालीफाई: WFI अध्यक्ष का आया बयान


                            WFI अध्यक्ष 

डेस्क:पेरिस ओलंपिक (कुश्ती चैंपियनशिप) में विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद संजय सिंह अध्यक्ष WFI ने दुख व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इतनी अच्छी कुश्ती लड़कर विनेश फोगाट फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया।

बता दे कि पेरिस ओलंपिक में खेल के सभी पड़ाव को पार करते हुए विनेश फोगाट लड़कर फाइनल में पहुंच गई थी, लेकिन उन्हें खेल के नियमों के मुताबिक महज 100 ग्राम अधिक वजन हो जाने के कारण से अयोग्य करार दे दिया गया है।

इस बाबत मीडिया से बात करते हुए WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यह हमारे हिंदुस्तान का दुर्भाग्य है कि वो फाइनल में पहुंची, इसके बाद उनका वजन मात्र 100 ग्राम ज्यादा हो गया, जिसके कारण से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि विनेश को भारत सरकार ने अपना कोच, अपना न्यूट्रिशनिस्ट और फिजियो उपलब्ध कराया है। सभी लोगों के साथ गांव में हैं। 2 दिन वह लड़ी हैं, उनका कांस्टेंट था, रात में उनका वजन क्यों बढ़ गया, यह जवाब उनके न्यूट्रिशनिस्ट और उनके कोच ही दे पाएंगे। अध्यक्ष ने कहा कि WFI अपना लीगल प्रोसेस देख रहा है, अभी पीटी मैडम उषा विलेज पहुंच गई हैं, हम लोग आपस में बात करके देखेंगे आईओसी और UWW को क्या प्रोटेस्ट किया जाए। इस पर हम लोगों का लीगली विचार चल रहा है, उसको हम लोग प्रोटेस्ट करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि इस काम के लिए समय बहुत कम है फिर भी किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि विनेश ने थोड़ा वजन कम करने के लिए रात में मेहनत किया जिससे डिहाइड्रेशन हो गया है, वर्तमान में वह आराम कर रही हैं। अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे देश के लिए दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है की इस चैंपियनशिप में सिल्वर या गोल्ड मेडल जो भी आता यह खुशी की बात होती। क्योंकि कुश्ती में अभी गोल्ड मेडल नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए दुर्भाग्य ही कहा जाएगा की वजन के लिए यह गड़बड़ा गया।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाते हुए एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें कहा है कि, “विनेश फोगाट जी आप भारतवासियों के लिए गौरव हैं, विजेता है चैंपियन है” “निराश मत होइए पेरिस ओलंपिक 2024 में, आपकी उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप किया है”

मुख्यमंत्री ने विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि “आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापस उतरेगी। आपके साथ पूरा देश खड़ा है।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे