Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांप से बचने के लिए युवक रिश्तेदारों के घर भागा, सांप ने युवक को डेढ़ माह में छः बार काटा, पूरा मामला जानकर होगी हैरानी



डेस्क:45 दिन में एक युवक को सांप ने छ बार काटा, सांप के काटने से उपचार के बाद युवक हर बार ठीक हो गया। हद तो तब हो गई जब युवक सांप से बचने के लिए अपने घर से भाग कर अपनी मौसी के घर गया, वहां भी सांप ने उसे डस लिया, इसके बाद वह मौसी के घर से अपने चाचा के घर चला गया, लेकिन सांप उसका पीछा करते हुए चाचा के घर भी जा पहुंचा, वहां भी उसे डस लिया। चाचा के घर पर सांप के डसने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से जुड़ा हुआ है। यहां के रहने वाले विकास का सांप पीछा नहीं छोड़ रहा है। विकास अपने बचत के लिए जहां भी जाता है, सांप उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच कर डंस लेता है। सांप के डसने को लेकर विकास जितना परेशान है, उससे कहीं ज्यादा लोग उसके बारे में सुनकर हैरान है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अंतर्गत मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय विकास दुबे को लगभग डेढ़ माह में सांप ने एक दो बार नहीं, बल्कि छ बार डंसा है। विकास को सांप ने जितनी भी बार डंसा है, इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से वह स्वस्थ होकर आया है। बीते दिनों छठवीं बार सांप ने विकास को डंस लिया, तब उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। ऐसे में विकास अब यह नहीं समझ पा रहा है कि सांप से बचने के लिए आखिर वह क्या करें?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विकास से बातचीत में ज्ञात हुआ कि 2 जून की रात 9 बजे जब वह बिस्तर से उतर रहा था, तब पहली बार सांप ने डंसा था। सांप काटते ही परिजन इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां स्वस्थ होने के बाद विकास वापस घर लौट आया। 10 जून को फिर से विकास को सांप ने डंस लिया। दूसरी बार सांप के काटने से विकास डर गया, लेकिन इलाज के उपरांत स्वस्थ हो गया। सांप से डर कर विकास अपनी मौसी के घर चला गया, इस दौरान 20 दिन पूरे हो गए थे, इन दिनों में सांप ने उसे दो बार फिर से डंस लिया। हर बार की तरह विकास इस बार भी इलाज करवा कर स्वस्थ हो गया। इस घटना के बाद विकास के घर वालों, नात रिश्तेदारों और डॉक्टरों को भी हैरानी हुई। सभी लोगों ने उसे सलाह दी कि वह घर से दूर रहे, जिससे सांप उस तक न पहुंच सके। मरता क्या न करता की तर्ज पर विकास ने सभी की सलाह को मानते हुए राधा नगर रहने वाली अपनी मौसी के घर चला गया, सांप भी उसका पीछा करते हुए मौसी के घर पहुंच कर 28 जून को यहां भी डंस लिया। जहां से इलाज के उपरांत वह फिर ठीक हो गया। अपने मौसी के घर भी जब विकास ने खुद को सुरक्षित महसूस नहीं किया, तब वह वहां से विकास अपने चाचा के घर चला गया। लेकिन उसका पीछा करते हुए सांप चाचा के घर जा पहुंचा, रविवार को छठवीं बार सांप ने विकास के चाचा के घर में उसे डस लिया। इसके बाद विकास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

मीडिया से बात करते हुए विकास ने बताया कि अब वह सांप काटने से डरता नहीं है, सप्ताह में सांप उसे एक बार काट लेता है और वह निडर होकर अपना इलाज करवाता है। वहीं चिकित्सकों की माने तो विकास के स्नेक बाइट के निशान मिलते हैं, एंटी स्नेक वेनम दवाएं दी जाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे