Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करंट के चपेट में आकर दो किशोरों की मौत से कोहराम



एक ही गांव में दो मौतो से पसरा मातम

खुर्शीद खान 

सुल्तानपुर।धनपतगंज थानाक्षेत्र के पियरापार गांव मे एक वैवाहिक कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गई। कार्यक्रम स्थल पर करंट की चपेट में आने से दो किशोर की मौत हो गई।सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मायंग गांव मजरा पियरा पार निवासी विश्राम के घर लड़की की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। द्वार पूजा के बाद महिलाएं लावा की रस्म के लिये घर के सामने नाचते गाते कुछ दूर गई। साथ में डीजे की धुन पर नाचने के लिये गांव के केशराम (15वर्ष) सुत स्व कालीदीन निषाद और साथ में सुरजीत (15वर्ष) सुत स्व रामकिशोर साथ साथ हो लिए। लावा मांगने की रस्म अदायगी चल रही थी उसी के पास गिरे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट मे दोनो किशोर सुरजीत व केशराम आ गए।जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया और शादी की खुशी मातम में बदल गई। केश राम 5 भाईयो में सबसे छोटा था वही सुरजीत भी 4 भाईयो में सबसे छोटा था, दोनों मृतको के पिता का देहांत 5 वर्ष पहले हो चुका है। ग्रामीण आनन फानन में सुरजीत और केश राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। केश राम की मां क्रांति देवी और सुरजीत की मां सीतापति दोनों को अपने अपने औलादों के लौट आने की आस अब भी है।

अच्छे दोस्त थे दोनों 

बताते चलें कि सुरजीत और केश राम कक्षा 6 के विद्यार्थी थे, दोनो साथ साथ पढ़ते थे, दोनो का विद्यालय साथ साथ आना जाना भी होता था।

दोनों एक साथ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे,इस हादसे में दोनों साथ में दुनिया छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे