Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा: सपा कार्यकर्ता के हत्या का मुख्य आरोपी सभासद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार



गोंडा: चार दिन पूर्व जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के राजा टोला मोहल्ले में सपा कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बता दे कि इससे पूर्व भी इसी मामले में पुलिस ने एक और अन्य आरोपी को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, उसका इलाज भी जारी है। 

क्या है पूरा मामला 

चार दिन पूर्व घर के बरामदे में सो रहे सपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह पर रंजिश में दबंगों ने धारदार हथियार से हमला करके मरणासन्न कर दिया था। परिजनों ने घायल अवस्था में ओमप्रकाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से हायर सेंटर जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मेडिकल कॉलेज गोंडा में चिकित्सको ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया था। 

आरोपी की सरगर्मी से तलाश 

मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के उपरांत गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी, लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस के पहुंच से दूर था। 

चला बुलडोजर

आरोपी के स्वयं से पुलिस को सिलेंडर न करने के कारण दबाव बनाने के लिए पुलिस आरोपी के घर पर बुलडोजर लेकर पहुंच गई थी। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी उदय भान सिंह उर्फ लल्लन सिंह के घर की वॉल बाउंड्री को ढहा दिया था।

रोहित के बाद मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बुलडोजर चला कर वापस लौट रही पुलिस से कुछ देर बाद आरोपी रोहित सिंह से पुलिस का मुठभेड़ हो गया था। मुठभेड़ के उपरांत पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदौर गांव के रहने वाले रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। तब से पुलिस लगातार मुख्य आरोपी उदयभान की तलाश में जगह-जगह दबिश देकर आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंच से दूर था।

देर रात हुआ मुठभेड़

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी  पुलिस व स्वाट, सर्विलांस टीम ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तब आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। जिससे मुख्य आरोपी उदयभान उर्फ ललन सिंह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोंडा में भर्ती कराया गया है। 

25000 का इनाम

मुख्य आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए, उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आरोपी के गिरफ्तारी पर 25000 रुपए का इनाम घोषित किया था। 

मौके से बरामद

 आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है।

बोले एसपी

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि तीन दिन पूर्व परसपुर कस्बे में रंजिशन ओम प्रकाश सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम में लगाई गई थी। इसी क्रम में हत्या आरोपी रोहित सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था। मुख्य आरोपी लल्लन सिंह उर्फ उदयभान सिंह के ऊपर 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आज पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी का प्रयास किया गया, तब आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया, जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लग गई। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के दो आरोपी अभी शेष है, किसी भी वक्त उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

तीन पुत्रों सहित पिता आरोपी 

घटना में तीन पुत्रों सहित पिता और इसका एक सहयोगी आरोपी है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आपराधिक इतिहास 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी लल्लन सिंह के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, गुंडा एक्ट जैसे मुकदमे पंजीकृत हैं। मुख्य आरोपी के विस्तृत अपराधित इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

खुलेंगे बंद मुकदमे

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी के खिलाफ एक पास्को एक्ट का मामला पंजीकृत था, जिसमें एफआर लगा दी गई थी। मामले में न्यायालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जिसकी नए सिरे से विवेचना कराई जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे