Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पार्षद प्रेमी का काट लिया गुप्तांग:कोर्ट मैरिज की तैयारी के लिए हाथों में सजाई मेहंदी, शादी से इनकार करने पर उठाया खौफनाक कदम



डेस्क:नर्सिंग होम का संचालन करने वाली एक प्रेमिका ने वार्ड के पार्षद प्रेमिका प्राइवेट पार्ट काटकर टॉयलेट में डाल दिया। प्रेमी ने शादी के नाम पर प्रेमिका से बार-बार शारीरिक संबंध बनाया लेकिन शादी की बात आने पर वह लगातार बहाने बना रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पार्षद प्रेमी का इलाज जारी है। 

मौके पर पहुंची पुलिस 


हैरान कर देने वाला मामला बिहार के सारण का है। यहां एक प्रेमिका ने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए सपने सजाते हुए हाथों में मेहंदी लगाई थी। लेकिन प्रेमी ने कोर्ट मैरिज करने से इनकार कर दिया, इस बात से प्रेमिका नाराज हो गई। उसकी नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि उसने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काटकर टॉयलेट में डालकर फ्लश कर दिया।

क्या है मामला 

दरअसल सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला नर्सिंग होम चलाती है। उसने अपने प्रेमी जो वार्ड का पार्षद है उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर लहूलुहान दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई, घायल हुए प्रेमी को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पटना पीएमसीएच के लिए रवाना कर दिया।

बताया जाता है कि मढ़ौरा में नर्सिंग होम संचालिका महिला और वार्ड नंबर 12 के पार्षद वेद प्रकाश का बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग है। प्रेमिका का आरोप है कि उसका प्रेमी उससे बार-बार शारीरिक संबंध बनाता है लेकिन शादी करने के नाम पर धोखा देता है।

हाथों में मेहंदी लगाकर काटे गुप्तांग

दरअसल पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला का आरोप है कि कोर्ट मैरिज करने के लिए तारीख मिली हुई थी, जिसके लिए उसने हाथों में मेहंदी भी सजाई थी। लेकिन प्रेमी ने आज फिर कोर्ट मैरिज करने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर टॉयलेट में फ्लश कर दिया। वीडियो में महिला नहीं यह भी कहा कि उसने जो किया है उसके लिए उसे कोई अफसोस नहीं है। भविष्य में अब यह किसी महिला को धोखा नहीं दे सकेगा।

बोले पुलिस अधीक्षक 

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सारण के एसपी डॉक्टर आशीष कुमार ने मामले में बताया कि महिला नर्सिंग होम संचालिका है। एक लड़के से उसका प्रेम संबंध है। महिला के अनुसार ज्ञात हुआ है कि 7 8 बार कोर्ट मैरिज की तारीख मिली लेकिन प्रेमी युवक ने शादी नहीं की। इसी बात से हताश होकर महिला ने युवक को बुलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। महिला को चाकू के सहित गिरफ्तार है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे