Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़



हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर किया जलाभिषेक

कमलेश

खमरिया-खीरी:सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के अलग अलग शिव मंदिरों में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में भक्त सुबह से ही दर्शन के लिए लाइनों में लगकर भगवान का जलाभिषेक शुरू कर दिया जो अनवरत जारी है। इस दौरान भक्तों की संख्या में बढोत्तरी होने पर मंदिरों में लंबी लाइनें लग गई,जहां घंटों इंतजार के बाद भक्तगणों ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मंदिरों में महिला पुलिस के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद है।

क्षेत्र के एनएच 730 पर शारदा नदी तट के ऐरा पुल के पास स्थित जंगलीनाथ मंदिर पर सुबह से बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनों में लगकर भगवान जंगलीनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक करना शुरु कर दिया। इस दौरान शिव मंदिर में भक्तों की बढ़ती संख्या को लेकर सुबह से ही खमरिया थानाप्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी की अगुवाई में सिपाही सतीश यादव,गौरव मिश्रा,कुलदीप,रवि,आशीष वर्मा,महिला सिपाही कंचन आदि अपनी ड्यूटी पर तैनात होकर बगैर कोई असुविधा के भक्तों को लाइन लगवाकर दर्शन करवाते रहे। इसके अलावा सरयू नदी के तट पर स्थित जालिमनगर पुल के समीप भगवान नागेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन किए यहाँ भी भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ पीपी सिंह की अगुवाई में धौरहरा कोतवाल दिनेश कुमार सिंह,ईसानगर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार की देखरेख में पुलिस के जवान मंदिरों में भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौजूद रहे।

पड़ोसी जनपद सीतापुर से भी दर्शन करने आये भक्त

एनएच 730 पर थाना खमरिया क्षेत्र के जसवंतनगर के पास स्थित जंगलीनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ पड़ोसी जनपद सीतापुर के गांवों से भी श्रद्धालु दर्शन करने आये। यहां दर्शनोंउपरांत भक्त भगवान भोले का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। दर्शनों के दौरान भक्तों को कोई दिक्तत न हो उसके लिए खमरिया पुलिस ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्पेशल पुलिस बल की तैनाती की जो भक्तों के साथ अन्य लोगों पर नजर बनाए रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे