Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुल्तानपुर में सोते समय महिला की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या



फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, फरार ससुर पर हत्या किए जाने की आशंका 

खुर्शीद खान

सुल्तानपुर।बुधवार रात घर में सो रही एक महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। सुबह खून में लथपथ शव मिलने की सूचना से हड़कम्प मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आशंका है कि महिला के ससुर ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।

गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मगनगंज निवासी जरीना (45) पत्नी आजाद रात को घर के खुले आंगन में जमीन पर बिस्तर लगा कर सो रही थी। घर के अन्य सदस्य भी अगल बगल मौजूद थे। सुबह जब परिजन जागे तो जरीना का शव बिस्तर पर खून से लतपथ देखकर सभी दंग रह गए। जरीना की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय थाने की पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, सीओ प्रशांत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची है। टीम ने साक्ष्य इकट्टा किया है। बताया जा रहा है परिजनों ने हत्या होते देखा है। हो सकता है कि जमीनी विवाद को लेकर किसी परिचत ने महिला की हत्या की थी। उधर महिला का सुसुर मौके से फरार बताया जा रहा है।पुलिस परिजनों से बात कर रही है। मृतका का पति लखनऊ गया था। सूचना पर वह लौट रहा है। मृतका के कुल नौ पुत्र-पुत्रियां थी। जिनमे तीन की शादी हो चुकी है। फिलहाल हत्या किस कारण से हुई और किसने की है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने बताया घटना स्थल पर जाकर एविडेंस जमा किया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। शुरूआती जांच में हत्या किसी अपने ही की है ऐसा प्रतीत हो रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे