Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ से चलकर नाव के सहारे पालिया पहुंचे विधायक

 

गांवों में बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंचकर जाना बाढ़ की विभीषिका का हाल।

आवास पर शुरू किया लंच पैकेट बनवाने का कार्य, लगातार बाढ़ पीड़ितों में होता रहेगा वितरण: रोमी साहनी 

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी। शारदा और सुहेली नदी से आई बाढ़ का पानी अभी भी दर्जनों गांवों में भरा हुआ है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों को रहने और खाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को लखनऊ से विधायक रोमी साहनी नाव के सहारे बाढ़ का पानी पार कर बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों में लंच पैकेट का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विधायक ने बाढ़ के हालातों किया निरीक्षण

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से नदियां उफान पर आ गईं थीं और उनकी बाढ़ का पानी पलिया शहर सहित दर्जनों गांवों में जा पहुंचा था। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा लंच पैकेट व राहत सामग्री का वितरण तो किया जा रहा है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है। प्रशासन के साथ सोशल संस्थाएं भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ गईं हैं। वहीं लखनऊ से बुधवार को भाजपा विधायक रोमी साहनी भी नाव के बाढ़ का पानी पार करते हुए पलिया आ पहुंचे और आवास पर लंच पैकेट बनवाने के साथ बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उसने बांटने का कार्य जारी कर दिया है। गुरुवार को विधायक रोमी साहनी ने मकनपुर के गांव चम्बरबोझ, मुजहा आदि गांवों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों में लंच पैकेट बांटे। जानकारी देते हुए विधायक रोमी साहनी ने बताया कि बाढ़ का प्रकोप कम होने तक उनके द्वारा लंच पैकेट वितरण का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लंच पैकेट नहीं मिल पा रहे हैं वह उनके आवास से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ ग्रसित दर्जनों गांवों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से वार्ता की। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग से बाढ़ ग्रसित गांवों में पहुंचकर दवाओं का वितरण करने की बात कही। इसके अलावा तहसील प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों में त्रिपाल और राहत सामग्री पहुंचाए जाने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे