Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर ट्रेन हादसे में गोंडा, बिहार सुलतानपुर के लोग घायल, कमिश्नर ने जाना हाल, जानिए कौन कौन हुआ हताहत


                        कमिश्नर देवीपाटन मंडल 

उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास गोंडा गोरखपुर रेलखंड स्थित झिलाही रेलवे स्टेशन से पश्चिम भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वही 34 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कर शुरू कर दिया। घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल मनकापुर CHC और काजी देवर सीचसी में भर्ती कराया गया।

घटनास्थल का जायजा लेने के बाद कमिश्नर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचे। घायलों से मिलकर उन्होंने उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक की पहचान हो पाई है, वही एक की पहचान की जा रही है। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

घायलों के नाम

भीषण ट्रेन हादसे में कल 34 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 35 वर्षीय शिवेश शुक्ला पुत्र त्रिलोकी शुक्ला, बिहार के रहने वाले 7 वर्षीय छोटी पुत्री मनोज तिवारी, गुवाहाटी के रहने वाले 26 वर्षीय तरुण पुत्र श्रोत, बिहार के 36 वर्षीय भोलू पुत्र सुगन, बिहार के 25 वर्षीय शुभम कुमार पुत्र सुगरू, बिहार की रहने वाली 35 वर्षीय अनीता पत्नी मनोज, बिहार के रहने वाले 37 वर्षीय मनोज तिवारी पुत्र हरिहर पंडित, छपरा के रहने वाले 23 वर्षीय रवि कुमार पुत्र उमेश कुमार, गोरखपुर के रहने वाले 25 वर्षीय प्रमोद यादव पुत्र रमन, असम के रहने वाले 35 वर्षीय नूर मोहम्मद पुत्र इसराइल मोहम्मद, बिहार के रहने वाले 22 वर्षीय शिवम कुमार पुत्र दिलीप कुमार, चांदी कुड़ी के रहने वाले 35 वर्षीय राज पुत्र रमेश कुमार, बिहार के बिटिया रहने वाले 36 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र नगीना राम, बिहार के रहने वाले 40 वर्षीय नर्सिंग पुत्र विपत राम, 20 वर्षीय समीर सिंह पुत्र शेष कुमार, विनोद लड़केरा, बिहार के रहने वाले 30 वर्षीय शौकत अली पुत्र बक्शी आलम, गोंडा के रहने वाले 18 वर्षीय नितिन तिवारी पुत्र प्रकाश तिवारी, सुल्तानपुर के रहने वाले 51 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामबहादुर, सुल्तानपुर की रहने वाली 18 वर्षीय प्राची पुत्री जितेंद्र, छपरा की रहने वाली 50 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी उदय मिश्र, बिहार की रहने वाली 15 वर्षीय खुशी पुत्री सुरेश, छपरा के रहने वाले 27 वर्षीय विकास पुत्र सुनील कुमार, 50 वर्षीय जगदीश पुत्र जय राम, बिहार के रहने वाले 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र राधेश्याम, मुजफ्फरपुर के रहने वाले 30 वर्षीय विनय कुमार पुत्र हरिनारायण, गोंडा के परसपुर के रहने वाले 18 वर्षीय रमन पुत्र संतराम, कुशीनगर के रहने वाले 28 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र महेश, बिहार के अररिया जनपद अंतर्गत दियारी मजगवा के रहने वाले सुरेंद्र मंडल पुत्र जगलाल, करण कुमार पुत्र जितेंद्र विश्वास, जितेंद्र कुमार पुत्र विजय मंडल, लवकुश कुमार पुत्र सुरेंद्र मंडल घायल हो गए।

वही मृतकों में 35 वर्षीय युवक की पहचान बिहार के अररिया जनपद के रहने वाले सरोज कुमार के रूप में हुई है।

इसके अतिरिक्त नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजी देवर में घायलों को भर्ती कराया गया, जिसका इस खबर में उल्लेख नहीं है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे