Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लेखपाल का नियुक्त पत्र मिलते ही पत्नी ने पति को छोड़ा, गेट पर इंतजार करता रह गया पति, पूरा मामला जानकर होगी हैरानी



उत्तर प्रदेश में झांसी के रहने वाले एक युवक ने एक लड़की से प्यार किया था, इसके बाद 2 साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर लिया। पत्नी को सरकारी नौकरी मिल गई तो उसने पति को छोड़ दिया।

 मिली जानकारी के मुताबिक झांसी के कलेक्टर सभागार में जिलाधिकारी नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। सभागार से बाहर महिला का पति अपने पत्नी का इंतजार कर रहा था। वह अपने पत्नी के हाथों में लेखपाल बनने का नियुक्ति पत्र देखना चाहता था, पति अपने पत्नी का इंतजार करता रहा, उसकी पत्नी नियुक्ति पत्र पाने के बाद कलेक्टर सभागार से बाहर निकल गई। उसके जाने का पति अंदाजा भी नहीं लगा सका।

प्यार के बाद शादी

पीड़ित पति नीरज ने बताया कि वह बढ़ईगिरी का काम करता है, ऋचा से पांच वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इतनी नजदीकियां बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि ओरछा के मंदिर में जाकर शादी रचाई, जिसका उन्होंने रजिस्ट्रेशन भी करवाया। नीरज ने अपनी पत्नी को अधिकारी बनने के लिए जी तोड़ मेहनत की, दिन रात बढईगिरी (कारपेंटर) का काम करके जो भी पैसे कमाता पत्नी के पढ़ाई में खर्च करने लगा।

नौकरी के लिए भरवाया फार्म

वर्ष 2022 में लेखपाल भर्ती निकली थी जिसमें पति ने ही फार्म भरवाया था। नीरज फॉर्म लाया और पत्नी के साथ बैठकर भराया था। वर्ष 2023 में लेखपाल की परीक्षा में ऋचा पास हुई। तब प्रपत्रों के प्रमाणीकरण के लिए पति नीरज ऋचा को अपने साथ लखनऊ गया। पत्नी के लेखपाल बनने की खुशी को लेकर दोनों उत्साहित थे, इसके लिए दोनों ने साथ में खुशियां मनाई थी।

कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी ऋचा 

पति नीरज का कहना है कि उसकी पत्नी ऋचा कॉलेज जाने की बात बता कर घर से गई थी, दरअसल वर्ष 2024 के 18 जनवरी को ऋचा ने अपने पति से कहा कि उसे किसी काम से कॉलेज जाना है। पत्नी को कॉलेज जाने की इजाजत देकर पति नीरज अपने किसी काम से अलग चला गया। काम से शाम को वापस लौट कर घर पहुंचा तो पत्नी को घर में नहीं पाया। घंटो बीत जाने के बाद भी ऋचा वापस नहीं आई, तब पति ने खोजबीन शुरू की।

पति को अनहोनी की आशंका

 बहुत लंबा समय बीत जाने के बाद पति नीरज को पत्नी के साथ कुछ अनहोनी होने का डर सताने लगा। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्यम कॉलोनी में ऋचा के परिजन रहते थे, पुलिस को जानकारी देने के बाद नीरज ससुराल पहुंच गया। नीरज के सास ससुर ने ऋचा के घर पर मौजूद न होने की बात बता कर वापस कर दिए। इधर पुलिस ने कुछ ही घंटे की जांच पड़ताल में पूरी जानकारी हासिल कर ली। जिसको जानने के बाद नीरज के होश उड़ गए।

बेमेल जोड़ी 

दरअसल पुलिस के जांच में यह बात सामने आई की ऋचा इस बात से पुष्टि हो गई थी कि अब वह लेखपाल की नौकरी पा गई है। जबकि उसका पति नीरज बढ़ईगिरी का काम करता है। ऐसे में लेखपाल पत्नी की बढ़ई पति से जोड़ी मैच नहीं कर रही थी। पति नीरज का आरोप है कि उसकी पत्नी ने लेखपाल की नौकरी पाते ही पति को छोड़ दिया। उससे बातचीत भी नहीं करती है। 

पति करता रहा इंतजार

नव नियुक्त लेखपाल का नियुक्त पत्र वितरण होने की जानकारी नीरज को हुई तो वह भी अपने पति ऋचा की तलाश में कलेक्ट्रेट पहुंच गया। क्योंकि उसके पत्नी ऋचा को भी नव नियुक्त प्रमाण पत्र लेने के लिए कलेक्ट्रेट जाना था। कलेक्ट्रेट में पत्नी को खोजने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार के मुख्य गेट पर बैठकर वह अपनी पत्नी का इंतजार करता रहा। लेकिन पत्नी ऋचा मुख्य गेट से ना निकलकर बैक डोर से पति को चकमा देकर निकल गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे