Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मेरे पति को विदेश से वापस घर बुलवा दो मंत्री जी, केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री से लगाई गुहार



तेल तस्करी के आरोप में इरान की जेल में पांच वर्ष से बंद है महिला का पति

डी कुमार

मनकापुर। तेल  की तस्करी के आरोप में इरान के बुशरा जेल में बंद अपने पति को छुडवाने की गुहार महिला ने केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया से की है। पीडित महिला शुक्रवार को मनकापुर कोट में राज्य मंत्री से मिलकर एक अनुरोध पत्र भी सौंपा है। पीडित महिला को मंत्री ने मदद का भरोसा दिया है। 

बताते चले कि श्वेता त्रिपाठी पत्नी कृष्ण मोहन त्रिपाठी निवासिनी ग्राम व पोस्ट बनौली जिला सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री को अनुरोध पत्र देकर  रोते हुए गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पति दुबई की एक कम्पनी में चीफ आफीसर के पद पर कार्यरत  थे।  वह कम्पनी के बुलावे पर 05 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से दुबई के लिए गये थे। कुछ दिन बाद 06 सितम्बर 2019 को हमें वाट्सप के  मोबाइल नम्बर के माध्यम से  हस्त लिखित लिखित पत्र जरिये मोबाइल वाट्सप मिला । लेकिन जहाज का कोई विवरण नहीं दिया गया। वही पत्र की सामग्री से  पता चला कि मेरे पति को ईरान में ईंधन परिवहन करने वाले एक जहाज पर सवार होने पर हिरासत में ले लिया गया है। मिले पत्र के अनुसार मेरे पति को बुशहर की जेल में कैद किया गया है। उन पर तंजानिया के झंडे लगे जहाज को हिरासत में लेने के बाद तेल तस्करी का आरोप लगाया गया है। शुरू में पता चला था कि 21 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था लेकिन पांच साल बाद अन्य सभी लोगों को रिहा कर दिया गया। जहाज भी छूट गया, जहाज के मालिक ने सारा आरोप मेरे पति पर मढ कर भाग गया।  मेरे पति को नहीं रिहा किया गया। जिससे मैं तथा मेरा पूरा परिवार बहुत ही परेशान है। पति के विदेशी जेल में रहने से घर की स्थित भी बहुत खराब हो गयी है। मेरे 86 वर्षीय  बुजुर्ग ससुर की भी हालत बहुत खराब है ,सास बेटे की याद में रोते रोते मार्च2024 में स्वर्ग सिधार गयी। ससुर पुत्र की याद में रोते रहते हैं।  पति की सुरक्षित रिहाई के लिए हम सब कुछ आवश्यक कार्यवाई करने को तैयार हैं। मेरी माली हालत भी बहुत खराब हो गयी है। पीडित महिला की  पीडा को सुनकर हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर  कोट प्रबंधक हरीश पान्डेय, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह, पंकज सिंह, अंग्रेज सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे