डेस्क:बेटी ने 5 साल पहले भाग कर गांव के प्रेमी के साथ विवाह कर लिया था। जिससे लड़की के परिवार वाले लड़के से नफरत करने लगे। वह जब गांव में आता था, तब वह लोग अपनी बेइज्जती महसूस करते थे। लड़की के ग्राम प्रधान पिता ने सुपारी देकर दामाद की हत्या करवा दी। बेटी के शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही बेटी के प्रधान पिता और चाचा फरार रहे हैं।
दरअसल उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा में ऑनर किलिंग की वारदात हुई है, 5 साल पहले गांव के वर्तमान प्रधान खड़क सिंह की बेटी प्रीति यादव ने गांव के ही भुवनेश यादव के साथ भाग कर प्रेम विवाह कर लिया था। प्रधान खड़क सिंह ने दामाद की सुपारी देकर हत्या करवा दी।
बेइज्जती महसूस करता था प्रधान
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 5 साल पहले भुवनेश गांव की ही रहने वाली प्रीति को लेकर भाग गया था। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसी कारण से लड़की के पिता खड़क सिंह और उसके परिवार वाले भुवनेश यादव से मन ही मन दुश्मनी रखते थे। वर्तमान में लड़की के पिता खड़क सिंह गांव के प्रधान हैं, भुवनेश यादव जब भी अपने गांव जाता था तब प्रधान परिवार अपनी बेइज्जती महसूस करता था। इसी कारण से खड़क सिंह के भाई बुद्ध सेन ने भुवनेश यादव के हत्या की योजना बना डाली। प्रधान और उसके भाई ने नीरज नाम के लड़के को भुवनेश यादव की हत्या करने के लिए रुपए दिए।
हत्या करने के लिए मांगे 3 लाख
प्रधान के भाई बुद्ध सेन से बात करने के उपरांत आरोपी नीरज ने अवधेश और यशपाल को अपनी योजना में शामिल किया। हत्या करने के लिए लड़की के चाचा से 3 लाख रुपए मांगे। रुपए देने के लिए बुद्ध सेन ने संभल में ज्वेलर्स की दुकान पर 3 लाख रुपए में सोने का हार, सोने की चार चूड़ियां रेहन (गिरवी) रख दी। बुद्ध सेन ने आरोपियों से कहा कि काम पूरा कर दो तो दुकान से यह जेवर भी ले जाना।
15 मई शराब पिलाकर की हत्या
भुवनेश की हत्या करने के लिए आरोपी नोएडा पहुंचे, उन्होंने भुवनेश की रेकी की। 15 मई को टेंपो स्टैंड पर भुवनेश से आरोपियों की मुलाकात हो गई। आरोपी और भुवनेश एक दूसरे को जानते थे। उन्होंने पार्टी करने की योजना बनाई। इसके बाद शराब की पार्टी हुई। भुवनेश को जमकर शराब पिलाई गई। उसे बोलेरो में बैठाकर तौलिए से गला घोट कर शव को जंगल की तरफ फेंक दिया गया।
बेटी ने की शिकायत
मामले में भुवनेश की पत्नी प्रीति यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पिता और घर के अन्य लोगों पर पति की हत्या करवाने की आशंका जताई थी। मामले की जांच पड़ताल के उपरांत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी खड़क सिंह यादव और बुद्ध सेन यादव फरार हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ