Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

6 बच्चों की मां समधन को 10 बच्चों के बाप समधी से हुआ प्यार, बच्चों की शादी से पहले समधन समधी संग फरार



दुल्हन की मां को लेकर दुल्हन का पिता फरार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में हैरानी भरा मामला सामने आया है, बच्चों की शादी तय करने के दौरान समधी का समधन पर दिल आ गया, महज चंद दिनों में दोनों का इश्क इतना परवान चढ़ा कि बच्चों के विवाह से पहले ही समधन और समधी फरार हो गए, समधी 10 बच्चों के पिता हैं वही समाधान छ बच्चों की मां है।

बता दे की कासगंज जनपद के अंतर्गत गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने अपनी लड़की का विवाह तय किया था। जिसके बाद दूल्हे के पिता शकील का दुल्हन के घर आना जाना शुरू हो गया। शादी की तिथि निर्धारित होने के बाद दोनों एक दूसरे से ज्यादा ही मिलने लगे। शादी की तिथि जब बिल्कुल करीब आ गई तब दूल्हे का पिता दुल्हन की मां को लेकर फरार हो गया।

दुल्हन के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा 

पत्नी के फरार हो जाने के बाद दुल्हन के पिता ने समधी शकील के खिलाफ उसकी पत्नी को बहला फुसला कर भाग ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

6 बच्चों की मां है समधन, 10 बच्चों का बाप है समधी 

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी समधी 10 बच्चों का बाप है, वही दुल्हन की मां के भी 6 बच्चे हैं। समधी और समधन के फरार होने के बाद दुल्हन के पिता ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है।

दुल्हन के पिता का आरोप

मामले में दुल्हन के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी का उसके समधी ने अपहरण किया है। उसके लड़के के साथ बेटी का रिश्ता होने वाला था, इसी कारण से वह घर पर आता जाता था। इसी दौरान उसने पत्नी को बहला फुसला लिया। 

बोले पुलिस क्षेत्राधिकारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया है कि शिकायतकर्ता के शिकायती पत्र पर मामला पंजीकृत किया गया है। पीड़ित ने 8 जून को पत्नी के गायब होने की सूचना उपलब्ध कराई। इसके बाद पीड़ित के द्वारा 11 जुलाई को दूसरा प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराया गया है। जिसमें गणेशपुर के रहने वाले शकील पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे