Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...पूर्व सांसद ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने सोमवार को सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित आधा दर्जन गांवों का दौरा कर जायजा लिया।


8 जुलाई को पूर्व सांसद 10 मिश्रा ने बाढ़ प्रभावितक्षेत्र में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की तथा अपनी तरफ से राहत सामग्री वितरित की। साथ ही उन्होंने कोड़रीघाट बंधे का निरीक्षण किया। बंधे पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे थे। उन्होंने गंडक मंडल बस्ती के अधीक्षण अभियंता सुरेन्द्र वर्मा को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर बंधे को सुरक्षित रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कोड़री घाट बंधा निरीक्षण के दौरान पूर्व सांसद श्री मिश्र ने बाढ़ खंड के अधिकारियों से कहा कि यह गाइड बांध बेहद महत्वपूर्ण है। इसके क्षतिग्रस्त होने से हरिहरगंज ललिया मार्ग बंद हो जाएगा, जिससे बहुत बड़ी आवादी प्रभावित होगी। लिहाजा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने गंडक मंडल बस्ती के अधीक्षण अभियंता से कहा कि अधिकारी स्वयं भी बंधे के कटान स्थल का निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई करें। पूर्व सांसद ने कलंदरपुर, पाठकपुरवा, कुर्मीपुरवा, सेमरहना, गुलरिहा के बाढ़ पीड़ितों व लौकहवा डिप से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। कोड़री गांव में लोगों ने नांव की कमी होने की बात कही, जिसपर पूर्व सांसद ने तत्काल एसडीएम सदर से बात कराकर नाव की व्यवस्था कराई। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित किया। उन्होंने कहा कि आपदा के इस क्षण में वह क्षेत्रवासियों के साथ हैं। उनके स्तर से हर संभव लोगों की मदद की जाएगी। कहा कि जरूरत पड़ने पर लोग उनसे सीधे सम्पर्क कर सकते हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कुंवर बहादुर खंडेलवाल, प्रधान विजय शुक्ला, झगरू प्रसाद, उमाशंकर त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, अंशु दुबे, राजेश सिंह, विजय पासवान व नरेन्द्र चौधरी सहित तमाम क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे