Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बचपन के मोहब्बत का इफेक्ट:शादी के 60 दिन बाद दुल्हन की प्रेमी से हुई मुलाकात, पति को छोड़ा,अब प्रेमी से रचाएगी विवाह



उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में बचपन के मोहब्बत का इफेक्ट देखने को मिला है। विवाह के 60 दिन बाद दुल्हन ने पति को छोड़ दिया। अब वह अपने बचपन के प्रेमी से विवाह रचाएगी।

दरअसल नव विवाहिता शादी के उपरांत 10 दिन के लिए पति के साथ हनीमून पर गई, वह पति के साथ ससुराल में 50 दिन रही। 2 माह बाद नई नवेली दुल्हन ससुराल से मायके पहुंची, जहां उसकी बचपन के प्रेमी से मुलाकात हो गई। जिससे उसकी बचपन की मोहब्बत फिर जिंदा हो गई। नई नवेली दुल्हन ने अब अपने प्रेमी से विवाह रचाने के लिए मन बना लिया है।

उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में नई नवेली दुल्हन के अजब प्यार का गजब कारनामा देखने को मिला है। शादी के दो माह बाद वापस मायके पहुंची शिखा (काल्पनिक नाम) ने अपने पति रमेश को छोड़ दिया है। ससुराल से वापस मायके पहुंचने पर बचपन के प्रेमी राहुल से उसकी मुलाकात हुई, इसके बाद दोनों ने तय किया कि अब वे विवाह करेंगे।

मैसेज से मचा हंगामा

दुल्हन ने अपने पति रमेश को तलाक लेने से संबंधित मैसेज किया, जिससे ससुराल पक्ष में हंगामा खड़ा हो गया। ससुराल वाले बिना समय गंवाए दुल्हन के मायके आ पहुंचे। तमाम समझाने बुझाने के बावजूद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका, दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। अंततः पति और पत्नी ने तलाक की औपचारिकताएं शुरू कर दी।

बुलाई पुलिस 

वर पक्ष और वधू पक्ष के बीच जमकर गहमागहमी हुई, शिखा अपने बात पर अड़ी रही, पुलिस वालों ने भी शिखा को समझाने की कोशिश की लेकिन किसी की एक न चली।

लौटाएंगे सामान

पुलिस के मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच यह निर्णय हुआ कि अब दुल्हन पक्ष के लोग वर पक्ष के द्वारा शादी में दिया गया सारा सामान, शादी में हुआ खर्च, सब वर पक्ष को वापस किया जाएगा। इस समझौते के बाद दोनों पक्ष थाने से वापस हो गए। 

प्रेमी से होगा विवाह

तलाक लेने के उपरांत दुल्हन शिखा अब अपने बचपन के प्रेमी राहुल से विवाह करके जल्द ही दांपत्य के बंधन में बंध जाएगी।

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका

दुल्हन ने अपने घर वालों से कहा कि उसे मालूम था कि उसके घर वाले उसका विवाह उसके प्रेमी से नहीं करेंगे, इसी मजबूरी के कारण उसने रमेश से विवाह कर लिया था। लेकिन दो महीने बीतने के बावजूद उसे पति का प्यार नहीं मिला। वह अपने प्रेमी राहुल के साथ ही रहेगी। इसके बाद शिखा अपने प्रेमी के राहुल के घर जा पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे