डी कुमार
गोंडा। भारतीय नागरिकों के लिए ब्रिटिश कानून में संशोधन के बाद भारतीयों के लिए आज से नये अपराधिक कानून 2023 की शुरूवात हो रही है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर सोमवार को कोतवाली परिसर में कोतवाल संतोष कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जनसंवाद/जागरूकता कार्यक्रम की कार्यशाला आयोजित की गयी।
सोमवार को मनकापुर कोतवाली परिसर में क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामर प्रधानों, नगर के चैयरमैन, सभासद तथा अन्य तमाम लोगों की उपस्थिति में नये आपराधिक कानून पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने भारतीय न्याय संहिता के बारे में बोलते हुए कहे कि आज से भारतीय लोगों के लिए बनाये गये कानून के तहत लोगों को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया जायेगा। सभी लोगो को भारतीय न्याय संहिता के तहत न्याय दिलाने का प्रयास होगा। महिला अपराध पर बोलते हुए कहा कि यदि महिलाओं, बालिकाओं के साथ अपराध होता है तो साक्ष्य मिलने पर त्वरित कार्यवाई करते हुए न्याय पीडिता को न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा। अंत में सामूहिक राष्टगान के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस मौके पर नगर चैयरमैन दुर्गेश सोनी, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सीके पाठक, प्रधान प्रतिनिधि अंकित पान्डेय, एस एस आई प्रबोध कुमार, एस आई अमर सिंह,एजाज खान, एस आई अभिषेक मिश्र, एस आई महिमा तिवारी, एस आई अरविंद कनौजिया आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ