Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अद्भुद बच्चे का हुआ जन्म: बच्चे के चार हाथ और चार पैर देख हैरान हुई मां


                               वायरल वीडियो 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में एक अद्भुत बच्चे के जन्म लेने का मामला प्रकाश में आया है, अद्भुत बच्चे के जन्म के बाद उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल में किलकारियां गूंजी लेकिन जन्म के लगभग 5 घंटे बाद अद्भुत बच्चे ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। 

बच्चे के जन्म लेते ही मचा हड़कंप

रविवार को सीतापुर के रेवान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़ा होने पर सकरन थाना क्षेत्र अंतर्गत किरतापुर गांव के मजरे कोरियनपुरवा की रहने वाली 40 वर्षीय पूनम देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार के सुबह लगभग पांच बजे अद्भुत बच्चे के जन्म लेते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। बच्चे की शारीरिक संरचना देखकर डिलीवरी करवाने वाली नर्स भी चौंक गई। वही बच्चे की मां भी बच्चे को देखकर डर गई।

देखने वालों का लगा तांता

अद्भुत बच्चे की बात अस्पताल में फैली तो अस्पताल के समस्त स्टाफ सहित आए हुए मरीज भी बच्चों को देखने के लिए पहुंच गए। यह बात महिला के गांव में पहुंची तो गांव वाले भी अद्भुत बच्चे को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए।

क्या था अद्भुद 

दरअसल बताया जाता है कि नवजात जन्म लेने वाले अन्य नवजातों के विपरीत था, उसके शरीर की संरचना सामान्य नहीं थी। नवजात के चार हाथ और चार पैर थे।

जुड़वा था अविकसित बच्चा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी ने एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया था, बच्चा स्वस्थ था लेकिन उसके साथ एक और शरीर जुड़ा हुआ लगता था। उसके साथ जुड़ा हुआ शरीर अविकसित था, इस प्रकार से बच्चे के शरीर में कुल चार हाथ और चार पैर दिख रहे थे। जन्म के 5 घंटे बाद लगभग दस बजे बच्चे की डेथ हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे