Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

40 यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल, सेना ने बस को किया काबू


                              वायरल वीडियो 

डेस्क:अमरनाथ यात्रियों से भरी बस जम्मू कश्मीर के नेशनल हाईवे पर चलते हुए ड्राइवर के नियंत्रण से मुक्त हो गई। इसके बाद वह तेज गति से भागने लगी। ब्रेक फेल हुए बस को भारतीय सेना के जवानों और स्थानीय पुलिस ने मिलकर काबू में कर लिया। लेकिन बस रोकने से पहले, ब्रेक फेल होने की जानकारी से यात्रियों में हड़कंप मच गया। वे तेज रफ्तार से चल रही बस में भागने लगे। जिससे 10 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 40 यात्री सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना के जवानों और जम्मू कश्मीर की पुलिस ने मिलकर जम्मू कश्मीर के एनएच 44 पर होने वाली एक बड़ी दुर्घटना को रोकने में बड़ी सफलता हासिल की।

बताया जाता है कि एक बस दर्शनार्थियों को लेकर अमरनाथ से पंजाब के होशियारपुर जा रही थी, इसी दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया। जिससे बस चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। बस में लगभग 40 लोक सवार थे। लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने बड़ी सूझबूझ का परिचय देते हुए तेज रफ्तार बस के गति को विराम लगा दिया। जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।

कुछ यूं घटाई रफ्तार

तेज गति से भाग रही बस के रफ्तार को जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के जवानों ने साथ मिलकर पहले बस की रफ्तार घटाई। इसके लिए उन्होंने चल रही बस के टायर के नीचे पत्थर और रोड़ा रखकर बस को रोकने की कोशिश की लेकिन बस नहीं रुकी, हालांकि इस दौरान बस के रफ्तार को कम किया जा सका। तमाम प्रयासों के बाद बस को रोक लिया गया, जिससे यात्रियों भरी बस नाले में गिरने से बच गई।

दस घायलों में बच्चा भी शामिल 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक यात्री बस में कुल 40 लोक सवार थे, ब्रेक फेल होने की जानकारी मिलते ही उनके होश फाख्ता हो गए, अपने बचाव में कुछ लोग दौड़ भाग करने लगे। जिससे 10 लोग घायल हो गए। घायलों में आधा दर्जन पुरुष, तीन महिला यात्री और एक बच्चा शामिल है।

क्विक रिएक्शन टीम ने दिखाया दम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि 40 तीर्थ यात्रियों को लेकर बस पंजाब के होशियारपुर जा रही थी।बनिहाल के पास नचलाना पहुंचने के दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया। जिससे बस ड्राइवर उसे रोक नहीं सका। मामले की जानकारी मिलते ही सेना की क्विक रिस्पांस टीम अलर्ट होकर एंबुलेंस टीम के साथ रवाना हो गई। टीम ने सभी घायलों की मदद की। घायलों को नचलाना स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे