Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छोटे भाई के सीने में गोली मारकर की हत्या, गोली मारने के बाद खड़े होकर देते रहे गाली, पूरा मामला जानकर होगी हैरानी



डेस्क:बड़े भाई की मौत के बाद युवती के मायके वालों ने युवती का विवाह उसके सबसे छोटा देवर से करवा दिया। इसलिए उससे बड़े दोनों भाई छोटे भाई से रंजिश रखने लगे। देर रात में मामूली विवाद के उपरांत दोनों बड़े भाइयों ने छोटे भाई के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। 

शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद अंतर्गत बड़ौत थाना क्षेत्र के गुराना गांव के रहने वाले बस चालक यशवीर के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की मां ने छोटे बेटे के हत्या का आरोप अपने दोनों बड़े बेटे पर लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छोटे भाई के हत्या के आरोप में दोनों बड़े भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बड़े भाई की विधवा थी मृतक यशवीर की पत्नी

बताया जाता है कि बड़ौत थाना क्षेत्र के गुराना गांव के रहने वाले ईश्वर के सबसे बड़े बेटे में सुखबीर उसके बाद ओमवीर, उदयवीर, और सबसे छोटा बेटा यशवीर है। विवाह के कुछ दिन बाद 32 वर्षीय सुखबीर की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। तब सुखबीर की पत्नी रितु के मायके वालों ने उसका विवाह उसके सबसे छोटा देवर यशवीर से करवा दिया था।

मां से झगड़ा करने के बाद भाई की कर दी हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक ओमवीर और उदयवीर शुक्रवार के शाम जमकर शराब पीकर घर पहुंचे, शराब के नशे में होने के कारण से दोनों ने मां से झगड़ा कर लिया। तब भाई यशवीर ने दोनों भाइयों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। दोनों  घर से बाहर के लिए निकल गए। लेकिन देर रात में दोनों घर वापस आ गए। दोनों का नशा कम नहीं हुआ था उन्होंने यशवीर के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। तब ओमवीर और उदयवीर ने यशवीर को पकड़कर सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। बताया जाता है की गोली मारने के बाद नशे में धुत दोनों भाई मौके पर खड़े होकर गाली गलौज करते रहे।

2 महीने पहले भी हुआ था विवाद 

मृतक यशवीर की पत्नी रितु ने बताया कि ओमवीर और उदयवीर ने दो माह पहले भी झगड़ा किया था। उसी दौरान मामले में शिकायत भी दर्ज कराया गया था। लेकिन स्थानीय पुलिस और गांव वालों ने मिलकर मामले को सुलझा दिया था। इस दौरान पुलिस ने इन दोनों को कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था। रितु ने बताया कि यह दोनों शादी के लिए अक्सर कहा करते थे लेकिन मैं समझती थी कि यह लोग नए और पुराने दोनों रिश्तो को लेकर मजाक कर रहे हैं। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।

दोनों गिरफ्तार

मामले में एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात हत्याकांड की सूचना मिली, आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। घर वालों ने उन दोनों को इग्नोर करते हुए बड़े भाई की विधवा से छोटे भाई की शादी कर दी थी। इस बात से दोनों नाराज रहा करते थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे