Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ड्रम में नहीं रखा जा सका प्रेमिका का शव,तो प्रेमी ने सिर को धड़ से कर दिया अलग



डेस्क:पुलिस को चुनौती देने वाला मामला सामने आया था, जिसमें आरोपी ने महिला का सिर कलम कर धड़ को फेंक दिया था। लेकिन पुलिस ने शव मिलने के बाद 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने हैरान करने वाला कारण बताया है। आरोपी ने बताया कि वह महिला से प्यार करता था। उसकी डिमांड से तंग आकर उसने महिला के सिर को धड़ से अलग कर दिया।

दरअसल उतर प्रदेश की अलीगढ़ जनपद में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था। यहां एक महिला की हत्या कर उसके सिर को धड़ से अलग करके ड्रम में रख कर फेंक दिया गया था। सिर ना होने के कारण से महिला को पहचान कर पाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। लेकिन पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए राज से पर्दा उठा दिया है।

प्लास्टिक के ड्रम में मिला था शव

मिली जानकारी के मुताबिक छर्रा अड्डा पुल के पास नगर निगम की खाली पड़ी जमीन में प्लास्टिक के ड्रम में एक महिला का शव पाया गया था,जिसके शरीर के साथ सिर नहीं था।उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला के प्रेमी रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से महिला का कटा हुआ सिर उसी के घर के पास से बरामद किया है।

डिब्बे से खुला राज 

महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। Cctv फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को एक ई-रिक्शा चालक दिखाई दिया। जो एक दुकान से ड्रम खरीद लिया था। ड्रम के पीछे गुरु लिखा हुआ था।

दुकानदारों ने की पहचान

रिक्शा चालक की पहचान करवाने के लिए पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से संपर्क किया। जिससे यह ज्ञात हुआ कि रिक्शा चालक रेलवे स्टेशन से सवारी उठाता है। रेलवे स्टेशन के पास लगे कैमरों से आरोपी की पहचान हजारी लाल के रूप में हुई। शनिवार की देर रात हत्यारोपी हजारी लाल को पुलिस ने विष्णुपुरी से गिरफ्तार कर लिया। हजारी लाल ने बताया कि वह हाथरस के सासनी अंतर्गत बसई गांव का रहने वाला है। इस समय वह एक डॉक्टर के घर में चौकीदार के रूप में काम कर रहा था।

पांच साल पुरानी मुहब्बत

पुलिस के पूछताछ में आरोपी हजारी लाल ने बताया कि विनेश उर्फ जमुना देवी नाम की महिला से उसका बीते 5 वर्षों से प्रेम संबंध चला था। वह स्टेशन पर रहती थी, रिक्शा चला कर उसका खर्च उठाता था। इसके बाद भी वह रुपयों की मांग किया करती थी। उसके लगातार डिमांड से तंग आकर गुरुवार की रात कमरे में गला घोट कर हत्या कर दी। ड्रम में उसके शव को रख रहा था, लेकिन ड्रम का साइज छोटा पड़ गया। तब चाकू से उसके सिर को काटकर अलग कर दिया। धड़ को ड्रम में रख कर फेंक दिया। महिला के सिर को प्लास्टिक की थैली में बंद करके घर के पास बंद प्लाट में फेंक दिया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महिला के हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।उसने प्रेम प्रसंग में हत्या की बात बताई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे