Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रधानाध्यापक पर फायरिंग: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात


                      CCTV footage viral 

डेस्क:स्कूल में घुसकर बदमाश ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के ऊपर फायर झोंक दिया, हालांकि असलहे से निकली गोली प्रभारी प्रधानाध्यापक के पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही मामले का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को बिहार के नालंदा जनपद अंतर्गत तेलहड़ा थाना में संचालित तेलहाड़ा प्लस टू हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार पर फायरिंग कर दी गई। स्कूल के अंदर घुसकर बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में निकली गोली प्रभारी प्रधानाध्यापक के पैर में लगी। 

मचा हड़कंप 

गोली चलने की आवाज आते ही गांव वालों में हड़कंप मच गया। तत्काल गांव वाले घटनास्थल के तरफ दौड़ पड़े। लेकिन तब तक बदमाश मामले को अंजाम देकर मौके से नौ दो ग्यारह हो गए थे। लेकिन बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। 

जांच में जुटी पुलिस 

प्रभारी प्रधानाध्यापक को गोली लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले के जांच में जुट गई।

आखिर क्यों मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने घटना के संबंध में मीडिया को बताया कि विद्यालय आने वाले बच्चों को परेशान किया जाता था। बच्चों की साइकिल स्कूल से गायब हो जाती थी। इसी कारण से बच्चों में मारपीट के प्रकरण भी सामने आते रहते थे। बच्चों को परेशान करने वाले लोगों की शिकायत स्थानीय पुलिस में कर दी गई थी, जिससे मनबढ़ बदमाशों ने नाराज होकर गोली मार दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक का आरोप है कि बदमाशों ने स्कूल में घुसकर धमकी दी उसके बाद गोली चलाई।

एक हिरासत में 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामले में हिलसा के पुलिस उपाधीक्षक गोपाल कृष्ण ने कहा कि प्रभारी प्रधानाध्यापक से घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है। गोली लगने से घायल हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक किशोर से पूछताछ की जा रही है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे