Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस की लव स्टोरी: गिरफ्तारी के खौफ से सिपाही ने महिला कांस्टेबल से मंदिर में रचाई शादी


                           शादी का वीडियो

डेस्क:थाने के अंदर पुलिस कर्मियों की प्रेम कहानी मीडिया की सुर्खियों में आ गई है। प्रेम करने के बाद प्रेम के डगर से पांव पीछे खींचने पर प्रेमी सिपाही ने जब खुद को फंसता पाया, तो कानून के चाबुक से बचने के चक्कर में आनन फानन में महिला को अपना जीवनसाथी बना लिया। ऐसे में यह विवाह अनोखा साबित हो गया। जिससे मीडिया की सुर्खियों में आ गया।



क्या है पूरा मामला 

मिली जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही और पुरुष पुलिस कर्मी बीते दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे। दोनों एक दूसरे पर फिदा थे, लेकिन दोनों के इश्क से दोनों के परिजन अनजान थे। जब बात शादी की आई तो पुरुष पुलिसकर्मी ने मामले को टालना चाहा। उधर महिला सिपाही को कहीं से सुराग लग गया कि उसका प्रेमी सिपाही किसी और लड़की से विवाह करने की योजना बना रहा है। इसके बाद महिला सिपाही ने बिना समय गंवाए आरोपी सिपाही के खिलाफ सदर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवा दिया। ऐसे में सिपाही जिस मोहब्बत की कश्ती को डुबो रहा था, उसका पतवार बन गया। कुछ पुलिसकर्मियों के मौजूदगी में प्रेमिका के साथ मंदिर में अग्नि को साक्षी मानते हुए साथ फेरे लेकर अपनी अर्धांगिनी बना लिया।

सदर कोतवाली में है दोनो की तैनाती

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद अंतर्गत सदर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ममता और सिपाही योगेंद्र का बीते दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्रेम धीरे-धीरे गहरा होता चला गया। दोनों के प्यार को परवान चढ़ाने में दोनों की ड्यूटी ने भी खूब मदद की। दोनों ड्यूटी पर साथ आते जाते थे। धीरे-धीरे करके दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए कि दोनों एक दूसरे से शादी करने की सोचने लगे। 

सिपाही ने बनाई दूरी  

इसी बीच परिस्थितियां कुछ ऐसी उत्पन्न हुई कि सिपाही योगेंद्र ममता से दूर होने लगा। लेकिन ममता सिपाही से दूर नहीं होना चाहती थी। इसी दौरान ममता को सुराग लग गया कि उसका प्रेमी सिपाही किसी और लड़की से विवाह करना चाहता है। 

सिपाही के परिजनों से मिली प्रेमिका

महिला सिपाही में योगेंद्र से अपने बीते दिनों के प्यार की दुहाई दी लेकिन उसकी एक न चली। इस बात को लेकर महिला सिपाही ममता, योगेंद्र के घर वालों से मिली, उसने घर वालों को अपने रिश्ते की बात बताई। लेकिन किसी भी हाल में योगेंद्र ममता को अपनाने के पक्ष में नहीं था, क्योंकि योगेंद्र ने ममता से दूर होने का मन बना लिया था।

ममता ने उठाया कठोर कदम 

 ममता के तमाम प्रयासों के बावजूद जब सिपाही नहीं माना तब ममता ने सिपाही के खिलाफ सदर कोतवाली में रेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया। ऐसे में योगेंद्र को लगा कि अब वह अपनी नौकरी से भी हाथ धो देगा। वह समझ गया कि ऐसे धाराओं में उसे जेल जाने से कोई नहीं बचा पाएगा। तब योगेंद्र के सिपाही दोस्तों ने उसे शिकायतकर्ता महिला सिपाही से ब्याह करने का सुझाव दिया। 

मंदिर में रचाई शादी 

दोस्तो के समझाने के बाद रात में ही मंदिर में योगेंद्र और ममता का अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरा करवा दिया गया। सिपाही प्रेमी की शादी की बात मीडिया के सुर्खियों में आ गई।

बोले इंस्पेक्टर 

वही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सदर कोतवाली प्रभारी ने कहा कि दोनों ने विवाह कर लिया है, ऐसे में लड़की की इच्छा अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे