Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पति पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जुटी पुलिस



डेस्क:पति-पत्नी ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर वालों ने पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। पति-पत्नी के आत्महत्या की खबर इलाके में फैलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद अंतर्गत महाराजपुर थाना क्षेत्र के भदासा गांव से जुड़ा हुआ है। यहां रहने वाले 32 वर्षीय अरविंद और 25 वर्षीय अर्चना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है, हालांकि पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार भदासा गांव के रहने वाले अरविंद और टिंकू पुत्र महेश चंद्र यादव की पत्नी अर्चना के जेवर खो गए थे. इसके बाद अर्चना अपने देवर मुकेश उर्फ रिंकू की पत्नी के जेवर में हिस्सा मांग रही थी। इसी कारण से घर में आए दिन विवाद हुआ करता था, बताया जाता है कि इसी वजह से बुधवार की रात भी विवाद हुआ था। लेकिन विवाद के बाद दोनों सोने के लिए छत पर चले गए थे।

जांच में जुटी पुलिस 

पति पत्नी सुबह जब समय से नहीं उठे तब घर के अन्य लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह आवक रह गए। पति पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। मामले में महाराजपुर पुलिस को अवगत कराया गया। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के उपरांत पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

पारिवारिक कलह से पति ने शुरू की शराब

मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत रावतपुर गांव की रहने वाली अर्चना से 3 वर्ष पूर्व अरविंद का विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन कुछ और दिन बीतने के बाद परिवार में कलह शुरू हो गई, इसके बाद पति अरविंद ने शराब का सेवन शुरू कर दिया।

तीन साल का बेटा

मृतक अरविंद और अर्चना से एक-तीन साल का मासूम लड़का भी है, जो नन्ही सी उम्र में मां-बाप के साए से दूर हो गया। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे