Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांप उठेगा कलेजा: हत्यारिन मां अपने चार बच्चों को पानी में डुबोया, एक ने भाग कर बचाई जान, दो का मिला शव,तीसरे की तलाश जारी


उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दिन दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक निर्दयी मां ने अपने ही  औलादों को जान से मारने के लिए पानी में डुबो दिया। जिसमें दो की पानी में डूबने से मौत हो गई है। एक बच्चा पानी से खुद बाहर निकल आया है। अभी एक बच्चे की तलाश जारी है। मामले में पुलिस ने हत्यारिन मां को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब उसका बयान सुना तो वह भी दंग रह गई।

मिली जानकारी के मुताबिक औरैया जनपद अंतर्गत फफूंद थाना क्षेत्र के अटा बरौआ गांव की रहने वाली प्रियंका के पति अवनीश की 4 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। अब वह अपने चचेरे देवर के साथ रहती है। सुबह प्रियंका अपने चारों बच्चों को लेकर बंबा नदी के केशमपुर घाट पहुंची, नदी में उसने चारों बच्चों को डुबो दिया। जिससे 5 वर्षीय और चार वर्षीय मासूम की नदी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान 6 वर्षीय मासूम कोसी तरह से मौके से भाग निकला। जबकि डेढ़ वर्षीय मासूम की तलाश अभी जारी है। उसकी भी हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। दोनों मासूमों के मौत के बाद हत्यारिन मां ने शव को नदी के किनारे फेंक दिया। गिरफ्तारी के बाद महिला ने पुलिस के पूछताछ में हैरान करने वाली बात बताई है। उसने कहा कि वह अपने बच्चों का पालन पोषण नहीं कर पा रही थी। हालांकि इस आशय की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

वही इस बाबत औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटनास्थल से बयान जारी करते हुए बताया कि फफूंद क्षेत्र में केशवपुर घाट पर दो बच्चों का शव मिलने की सूचना मिली थी। जिनकी उम्र 5 और 6 साल है। सूचना मिलने पर औरैया और फफूंद के क्षेत्राधिकारी थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर एक छोटा बच्चा और मिला जिसने अपनी मां का नाम प्रियंका और पिता का नाम स्व•अवनीश बताया है। बच्चे ने बताया है कि उसकी मां चारों बच्चों को कुछ खिलाकर घाट पर लेकर आई। पानी में डुबोकर चली गई। उसने बताया कि मां ने मुझे भी डुबोया। एक चौथा बच्चा जिसकी उम्र लगभग डेढ़ साल है, वह अभी गायब है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संभवत उसकी भी मृत्यु हो गई है, उसकी डेड बॉडी को गोताखोरों से खोजवाया जा रहा है। महिला को हिरासत में ले लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। डेढ़ साल पहले महिला के पति की मृत्यु हो गई थी, महिला अपने चचेरे देवर के साथ रह रही थी। किस कारण से ऐसी घटना की है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मौके पर बच्चों के नाना, परिवार के अन्य लोग आ गए हैं। पंचायतनामा के उपरांत पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे