Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा सांसद राजा भैया मंत्रिमंडल में होंगे शामिल


कृष्ण मोहन 

गोंडा:लोकसभा चुनाव में बहुमत पाने के बाद एनडीए की मोदी सरकार केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। जिसके लिए आज शपथ ग्रहण होना है। केंद्र सरकार ने लगातार भाजपा से तीसरी बार सांसद बनने वाले कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय किया है। जिससे सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिली है। 

बता दें कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी रहते हुए गोंडा लोकसभा क्षेत्र से लगातार सांसद रहते चले आए हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में राजा भैया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडिया गठबंधन की समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रेया वर्मा को  शिकस्त देकर गोंडा लोकसभा सीट को अपने नाम दर्ज किया है।

कौन है कीर्तिवर्धन सिंह 

मनकापुर राजघराने के कुंवर आनंद सिंह के पुत्र हैं सांसद के पिता प्रदेश में कृषि मंत्री रह चुके हैं। 1 मार्च 1966 को जन्मे कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया की माता का नाम श्रीमती बीना सिंह है। राजा भैया की पत्नी का नाम श्रीमती मधुश्री सिंह है। वर्ष 2002 के 16 नवंबर को राजा भैया श्रीमती मधुश्री सिंह से परिणय सूत्र में बंधे थे। राजा भैया को एक पुत्र रत्न की भी प्राप्ति है, जिन्हें जयवर्धन सिंह के नाम से जाना जाता है। राजा भैया ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी जियोलॉजी की शिक्षा ग्रहण की है।

जैसा देश वैसा भेष

सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया अपनी सरलता और सौम्यता के लिए जनपद ही नहीं बल्कि मंडल में अपनी अलग पहचान रखते हैं। एमएससी जियोलॉजी की शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद जब वह अपने नगर क्षेत्र के लोगों से बात करते हैं वे क्षेत्रीय लोगों से अवध की क्षेत्रीय भाषा अवधी में बात करने से नहीं हिचकते हैं।

राजा भैया बनेंगे राज्य मंत्री 

भारत सरकार के मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा ने एक पत्र जारी करते हुए गोंडा सांसद को अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। पत्र में अवगत कराते हुए यह भी कहा गया है कि राज्य मंत्री के पद पर राजा भैया को नियुक्त करने की सिफारिश सहर्ष स्वीकार कर ली गई है। आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

जाहिर की खुशी

राजा भैया के मंत्री बनाए जाने की सूचना मिलते ही मनकापुर नगर सहित जिले में लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर मिठाई खिलाई। वही मनकापुर नगर क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सोनी उर्फ बबलू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सभासद वैभव सिंह, बैजंती सिंह, सारिका सिंह, विजयलक्ष्मी गुप्ता, विकास हांडा, श्याम नारायण जायसवाल, प्रेमचंद चौहान, राजेश मौर्य, राजेंद्र राज, मनमोहन गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, डीके मिश्रा, रामबाबू मोदनवाल, कुकू चोपड़ा जवाहर जायसवाल और प्रधान कृष्ण कुमार वर्मा आदि लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे