Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भारत सरकार में राज्य मंत्री बने के बाद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया पहुंचे गोण्डा किसी को पता नही

 


भाजपा कार्यकर्ताओ उनके समर्थको मे चर्चा हो रही थी मंत्री बनने के पहली बार जिले मे पहुंचने पर होगा जोरदार स्वागत 

स्कोर्ट गाडी के बीच राजा भइया की गाड़ी देख लोग एक दूसरे से पूछ रहे थे कौन है लोगो को यह विश्वास नही हो रहा था मंत्री बनने के बाद वही सादगी 

पंश्याम त्रिपाठी 

गोंडा।केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया मंत्री बनने के बाद आज पहली बार गुपचुप तरीके से मनकापुर कोट अपने निज निवास पहुंचने के बाद विकास खण्ड छपिया के ग्राम पंचायत परसा तिवीरी के पूर्व प्रधान कृष्णा प्रसाद तिवीरी के घर पहुंच  उनकी पत्नी के मृत पर शोक संवेदना व्यक्त की। 

जिले मे भाजपा के किसी नेता को केन्द्रीय राज्य मंत्री भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया के आने की पूर्व सूचना थी। मंत्री बनने के बाद कोई अपने जिले मे पहली बार पहुंचता है तो लम्बी गाडी का काफिला होता है जिले की सीमा पर प्रवेश करते ही स्वागत करने वालो का लम्बा चौडा समूह होता है लेकिन ऐसा कुछ नही वही सादगी जो मंत्री बनने के पहले थी।तमाम लोग जब स्कोर्ट गाडियो के बीच राजा भइया की वही गाडी जो सांसद रहते हुए लेकर चलते थे मनकापुर कोट अपने निवास से मनकापुर-बभनान मार्ग पर आगे बढते देखा तो एक दूसरे से पूछते नजर आये की यह कौन है ऐसा लग रहा है कोई मंत्री है। लेकिन यह लोगो को विश्वास ही नही हो रहा था।गोण्डा लोक सभा के सांसद भारत सरकार के राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया है। साथ मे चल रही स्कोर्ट ही यह सोचने को मजबूर कर रही थी की कोई मंत्री है।

विकास खण्ड छपिया के ग्राम पंचायत परसा तिवारी से राजा भइया के वापस लौटते वक्त आगे पीछे स्कोर्ट के बीच चल रही गाडी पर लोगो ने आंख गडाई तो देखा की राजा भइया ही तो फिर एक- दूसरे को फोन कर यह जानकारी शुरू की भइया कब पता ही नही चला अधिकांश लोग यही कहते की हमे मालूम नही कब आये अभी सुन रहा हू लोग सूनने के बाद अचरज महसूस करते दिखे की मंत्री वह भी पहली बार गुपचुप तरीके से किसी को बताया नही की जिले मे आज  आ रहे है ।

मंत्री के रूप में जिले मे पहुंचने पर स्वागत की तैयारी धरी रह गयी बिना स्वागत ही जिले मे आमद 

गोण्डा से लगातार तीसरी बार लोक सभा चुनाव जीत कर हैट्रिक लगाने वाले अपने पिता का ही रिकार्ड तोड़कर पांचवी बार गोण्डा के सांसद बने  कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा  भइया पहली बार भारत सरकार में राज्य मंत्री बनने पर जिले में पहली बार रविवार को पहुंचे लेकिन किसी भाजपा नेता या कार्यकर्ताओ के उनके जिले मे पहुंचने की कानो कान खबर तक नही थी जबकि भाजपा नेता कार्यकर्ताओ सहित उनके समर्थको के बीच यह आम चर्चा का बाजार गर्म था की मंत्री बनने के बाद भैया जिले मे जिस दिन आयेगे जिले की सीमा मे प्रवेश करते ही जगह जगह जोरदार तरीके से स्वागत किया जायेगा। लेकिन ऐसा नही हुआ राजा भैया केन्द्रीय राज्य मंत्री गुपचुप तरीके से अपने निज निवास मनकापुर कोट पहुंचकर अपने शुभ चिन्तक के शोक संतृप्त परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद लोगो को जानकारी हो पायी। जिससे स्वागत के सपने लोगो के धरे के धरे रह गये। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे