Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

HIV पॉजिटिव निकली लुटेरी दुल्हन: संपर्क में रहने वाले लोगों में खौफ



डेस्क:पांच लोगों से शादी करने वाली दुल्हन के एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद संपर्क में रहे लोगों में खौफ पैदा हो गया है। दुल्हन के संपर्क में आने वाले लोग अब दोहरी ठगी महसूस कर रहे है।

दरअसल, अभिषेक डोगरा की हिंदी फिल्म डॉली की डोली के तर्ज पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शादी के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद फिल्म के तर्ज पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद पता चला था कि आरोपी दुल्हन निक्की पांच लोगों से शादी रचाकर एक रात की दुल्हन बनी थी। दुल्हन के एचआईवी पॉजीटिव आने के बाद संपर्क में रहने वाले लोग खौफजदा होकर चुपके चुपके अपनी अपनी HIV जांच करवाने में जुटे हुए हैं।

क्या है मामला 

 मुज़फ्फरनगर जनपद अंतर्गत तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी गांव के रहने वाले बादल ने उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद की रहने वाली निक्की नाम के महिला से लगभग तीन माह पहले 1 मार्च को व्याह रचाया था। शादी के उपरांत दुल्हन निक्की विदाई के दौरान ससुराल में अपने भाई को भी ले आई थी। रात के भोजन में नशीला पदार्थ डाल दिया था, जिससे भोजन करने के बाद सभी लोग गहरी नींद में सो गए थे, सुबह होने पर भाई-बहन बादल के घर से गायब थे। सुबह होने पर घर में हंगामा खड़ा हो गया था, घर में रखे जेवर, नगदी, मोबाइल सहित अन्य कीमती वस्तु नहीं मिले थे। मामले में पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

जेल में हुई HIV की पुष्टि

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी दुल्हन के साथ उसके छः साथियों को भी गिरफ्तार करके लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद से दुल्हन सहित सारे आरोपी जनपद के कारागार में कैद है। बीते सप्ताह जेल में अचानक निक्की की तबीयत बिगड़ गई, जांच के दौरान पता चला कि निक्की एचआईवी पॉजिटिव है, दुल्हन का जेल में एचआईवी से संबंधित उपचार शुरू कर दिया गया।

पांच बार बनी थी एक रात की दुल्हन

एक रात की लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस के पूछताछ में पता चला था कि निक्की ने 5 शादियां की है। उसने बताया था कि शादी करके घर के जेवर और नगदी समेट कर वह भाग जाती थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे