Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पच्चास हजार रूपए का विवाद: पत्नी ने की आत्महत्या



डेस्क:रुपयों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। मृतका के भाई ने जीजा पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या होना पाया है, हालांकि मामले की जांच जारी है। विवाहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है।

मामला हरियाणा के फरीदाबाद से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि यहां पर पति पत्नी के बीच उधारी के 50 हजार रुपए को लेकर विवाद था।

फाइल फोटो मृतका 

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद अंतर्गत फतेहपुर पुट्टी के रहने वाले मृतका मनीषा के भाई कोमल पांचाल ने बताया कि उसकी बहन का विवाह जतिन से हुआ था। कोमल पांचाल ने कहा कि उसके जीजा ने कल देर शाम फोन करके कहा कि उसकी बहन मनीषा ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।

कैसे रूपयों को लेकर था विवाद

मृतका के भाई कमल पांचाल ने बताया कि उसकी बहन मनीषा ने बुआ के बेटी के देवर से, जतिन जीजा को 50 हजार रुपया उधार दिया था। काफी समय बीतने के बावजूद भी जीजा ने रुपया वापस नहीं लौटाया, इसी कारण से मनीषा और जतिन के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। मृतका के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहन मनीषा ने जतिन जीजा पर रुपया वापस करने को लेकर कल भी दबाव बनाया था।

पंखे में चुन्नी का फंदा बनाकर लगाई फांसी

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर फांसी के फंदे से लटक रही मनीषा को पड़ोस की महिला ने नीचे उतार लिया था। पुलिस के पूछताछ के दौरान पड़ोस की महिला और मृतका के बच्चों ने बताया कि मनीषा ने चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या की है। फांसी लगाने से पहले महिला ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि महिला ने आत्महत्या की है हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

11 वर्ष पहले हुआ था विवाह

मृतक के भाई ने बताया कि ग्यारह वर्ष पहले सन 2013 में उसकी बहन मनीषा का विवाह हरियाणा के फरीदाबाद अंतर्गत इंदिरा नगर के रहने वाले जतिन से हुआ था। वर्तमान में जतिन अपने पत्नी मनीषा और तीनों बच्चों के साथ बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी में बतौर किराएदार रह रहे थे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे