Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर:मकान निर्माण के दौरान चले ईंट पत्थर, वीडियो वायरल


                                वायरल वीडियो


डी कुमार

गोंडा:घर का निर्माण कार्य करा रहे एक पक्ष के ऊपर दूसरे पक्ष ने ईट पत्थर चला दिया, जिससे एक पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पत्थर चलाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मामले में मनकापुर पुलिस ने दोनों पक्ष पर शांति भंग की कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मछली बाजार चौकी क्षेत्र के खरिका बगिया में एक पक्ष के द्वारा विपक्षी के घर के बगल मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान पहले से मकान का निर्माण किए किए हुए विपक्षी ने अपने छत से निर्माण कार्य कर रहे लोगों पर ईंट पत्थर चला दिया। हालांकि ईंट पत्थर चलने से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, वही मामले का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

मामले में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के खरिका बगिया के रहने वाले सूबेदार मिश्र ने मनकापुर पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह अपने बैनामा की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था, किसी दौरान विपक्षियों ने जमकर ईंट पत्थर बरसाया हैं। आरोप है कि ईंट पत्थर बरसाने से कई लोग घायल हो गए हैं। पीड़ित के अनुसार वह अपनी भूमि पर मकान का निर्माण करा रहा था। विपक्षी सुभाष त्रिपाठी जबरन भूमि पर अवैध कब्जा करने की नियत से विवाद करने लगे। जिससे मजदूरों एवं हम लोगों पर विपक्षी व उनके घर की महिलाओं ने छत के ऊपर से पथराव कर दिया। जिसमें मजदूर तथा घर के लोग घायल हो गये। चौकी प्रभारी मछलीबाजार ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर जाकर लोगों को शांत कराया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मौके शांति कायम है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

वहीं प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट किया था, दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में कार्यवाही की गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे