Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुल्हन को सनकी ने मारी गोली, मौत: शादी की रात ब्यूटी पार्लर में घुसकर मारी गोली


                         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 

डेस्क:दुल्हन की डोली उठने से पहले उसके सनकी प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर सज रही दुल्हन को गोली मार दी, इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दरअसल उत्तर प्रदेश के झांसी में एक नई नवेली दुल्हन के शादी की तैयारी चल रही थी, घर वाले बारातियों के खातिरदारी की तैयारी कर रहे थे, तो वहीं दुल्हन पिया के घर जाने से पहले सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। दुल्हन का पीछा करते हुए सनकी आशिक ब्यूटी पार्लर तक पहुंच गया, जहां उसने काजल नाम की दुल्हन को ब्यूटी पार्लर से बाहर आने के लिए कहा, लेकिन दुल्हन ने पार्लर से बाहर आने से इनकार कर दिया, इसके बाद सनकी पार्लर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। दुल्हन को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गोली लगते ही दुल्हन को इलाज के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।जिससे शादी की सारी खुशियां गम में तब्दील हो गई। काजल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के बेटी की शादी करने के सपने टूट गए।

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, जांच पड़ताल के उपरांत काजल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी।

बताया जाता है कि झांसी के रहने वाले राज नाम के युवक का मध्य प्रदेश के दतिया जनपद अंतर्गत सोनागिरी थाना क्षेत्र के बरगांव की रहने वाली 22 वर्षीय काजल के विवाह का आयोजन झांसी जनपद के निशा गार्डन मैरिज हॉल में चल रहा था। वधू पक्ष परिवार और रिश्तेदार को लेकर शादी करने के लिए आया हुआ था। मैरिज हॉल में शादी की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो गई थी लोग नाच गाने में व्यस्त थे। इसी दौरान काजल अपनी बहन नेहा और अपनी कई सहेलियों के साथ सजने संवरने के लिए मैरिज हॉल के पास संचालित ब्यूटी पार्लर में गई हुई थी। काजल को मेकअप लगाने की तैयारी चल ही रही थी इसी दौरान सनकी ने आकर वारदात को अंजाम दे दिया।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत एक युवती को गोली मार दी गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे