Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाई के पत्नी की हत्या कर जेठ ने की आत्महत्या, लिखा नौ पन्ने का सुसाइड नोट, पूरा मामला जानकर होगी हैरानी



डेस्क:जेठ ने छोटे भाई के पत्नी की हत्या करके खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने नो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा। मृतका का पति दर्शन करने के लिए वैष्णो देवी गया हुआ था। गुरुवार के सुबह लौटकर घर पहुंचा तो घर का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

दरअसल उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद अंतर्गत सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के यशोदा नगर पी-ब्लाक में गुरुवार के सुबह घर में विवाहिता और उसके जेठ का शव पाया गया है। विवाहिता का शव कमरे में पड़ा हुआ था, तो वही जेठ का शव पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था।



हत्या के बाद बनाया वीडियो

भाई की पत्नी की हत्या कर जेठ ने एक वीडियो बनाया जिसमें कहा कि बहू ने घर को बर्बाद कर दिया है। बहू के कारण घर में क्लेश रहने लगा है। बीते 6 माह से बहू की हत्या करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन सफलता नहीं मिली। आज घर में कोई नहीं है, इसलिए बहू की हत्या कर दी। अब मैं खुद भी आत्महत्या कर लूंगा।

रिश्तेदारी में थे घर के अन्य लोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतका का पति अशोक 21 जून को दर्शन करने के लिए वैष्णो देवी गया था। अशोक की भाभी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। अशोक की मां अशोक के बुआ के घर गई हुई थी। घर पर अशोक की 28 वर्षीय पत्नी मीनू, डेढ़ वर्ष का बेटा और अशोक का बड़ा भाई 32 वर्षीय कुलदीप मौजूद था।

दर्शन कर लौटा तो देखा घर का नजारा

गुरुवार के सुबह अशोक दर्शन करके घर लौट आया। घर पहुंचने पर उसे बेटे की रोने की आवाज सुनाई पड़ी। घर में पत्नी और भाई दिखाई नहीं दिए। तब अशोक ने दरवाजा खटखटाकर आवाज़ लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजे पर जोर से धक्का देने पर खुल गया। घर के अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी का शव पड़ा हुआ था, तो वहीं भाई का शव पंखे से लटक रहा था। मौके पर 9 पन्नों का सुसाइड नोट भी पड़ा हुआ था।

मुझे जीने का हक नहीं 

अशोक के बड़े भाई ने सुसाइड नोट में लिखा कि घर पर कोई मौजूद नहीं है, मां को बुआ के घर छोड़ आया हूं, अशोक की पत्नी की कल हत्या करने की कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पीछे 6 महीने से परेशान रहता हूं, आज मीनू की हत्या करके कलंकित हुआ हूं। उसने आगे लिखा कि मैंने अपने जीवन में एक चींटी मारने से पहले सौ बार सोचा लेकिन आज मैंने एक महिला की हत्या कर दी है। अब मुझे जीने का कोई हक नहीं है, उसकी हत्या न करता तो कोई और विकल्प नहीं था। सुसाइड नोट में आरोप लगाते हुए कुलदीप ने आगे लिखा कि मीनू ने बहुत झूठ बोला है। उसके झूठ के कारण घर बर्बाद हुआ है। 3 साल से मीनू को बर्दाश्त किया है। वह पता नहीं कौन सा मनहूस दिन था, जिस दिन इससे मेरे भाई का विवाह हुआ था। भाई अशोक दर्शन करके कल आ जाएगा। मेरे बच्चे भी आ जाएंगे, ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा।

मां के नाम मैसेज

सुसाइड नोट में अपनी मां को संबोधित करते हुए कुलदीप ने लिखा है कि मुझे माफ कर दो। मीनू का मंगलसूत्र चोरी नहीं हुआ था। साड़ी बेचने का काम अच्छे से नहीं चल रहा है, मैंने बहुत सी बातें आपसे छुपाई है। मीनू अपने घर वालों से घंटो बात करती थी, मीनू की रेनू भाभी ने रेनू से मंगलसूत्र छुपवा दिया था, एक लाख रुपए की बीसी से नया मंगलसूत्र बनवाने का प्लान था।मीनू का भाई मीनू के तलाक के लिए मान गया होता तो इसकी जान बच जाती, बात करने पर उसने धमकी दी थी। छोटे भाई अशोक की हालत देखी नहीं जा रही है।

छोटे भाई से कर लेना शादी

सुसाइड नोट में कुलदीप ने अपने पत्नी रोशनी से माफी मांगते हुए कहा कि अशोक से शादी कर लेना वह मेरे बच्चों का ख्याल रखेगा। मैं घर में सुख शांति चाहता था अशोक मेरे बच्चों को अपना बच्चा समझ कर पालेगा।

मामले में डीसीपी साउथ में बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। मौके से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे