Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा: नदी में नहाने गया युवक डूबा,नदी में मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सरयू नदी में नहाने गया 23 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। वहीं नदी में मगरमच्छ देखे जाने से सरयू घाट पर हड़कंप का माहौल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पानी में डूबे युवक को बाहर निकालने के को जद्दोजहद चल रही है। सरयू तट पर डूबे युवक के कपड़े व आधार कार्ड मिले है। जिससे शिनाख्त कराई जा रही है। 

जुटी भारी भीड़ 


शनिवार दोपहर बाद एक 23 वर्षीय युवक सरयू नदी के कटरा घाट पर स्नान कर रहा था। घाट पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक नहाते समय गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद वह पानी में ही गायब हो गया। यह मंजर देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस 


सूचना पाकर कोतवाल निर्भय नारायण सिंह व चौकी प्रभारी आशीष कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सरयू घाट पर पानी में डूबे युवक के कपड़े मिले है। जिसमें मौजूद आधार कार्ड पर उदयपाल पुत्र चन्द्रपाल उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी खोदहरी पुरवा भदैयां थाना कटरा बाजार है। पुलिस ने नावों के सहारे डूबे युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। नदी में पानी अधिक होने के चलते युवक का पता नहीं चल पा रहा है। कोतवाल ने युवक की तलाश के लिए घाघरा घाट से गोताखोरों को बुलाया है। घाट पर मौजूद लोगों की माने तो कई दिनों से नदी में मगरमच्छ देखे जा रहे थे। जिसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी। कुछ लोग युवक के डूबने का कारण मगरमच्छ का हमला भी मान रहे है। वन दरोगा अशोक कुमार पाण्डेय का कहना है कि नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी जैसे कोई संकेत नहीं है। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से युवक डूब गया है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह का कहना है कि स्थानीय तैराकों व मछुवारों की मदद से डूबे युवक की तलाश की जा रही है। पानी अधिक गहरा होने के चलते दिक्कत आ रही है। युवक को तलाशने का पूरा प्रयास जारी है। गोताखोरों को बाराबंकी से बुलाया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे