Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

56 वर्षीय महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की कर दी हत्या, पूरा मामला जानकर रह जायेंगे दंग



डेस्क:22 वर्षीय युवक के प्यार में अंधी 56 वर्षीय मां ने अपने ममता का कत्ल करते हुए 20 वर्षीय बेटी का गला घोंट दिया। जिस बेटी को जन्म दिया पाल पोश कर युवावस्था तक पहुंचाया, उस बेटी का कत्ल करने में निर्दयी मां के हाथ नहीं कांपे। पत्थर दिल मां के सिर पर हैवानियत इस तरह सवार हुई कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया।

मामला उत्तराखंड के देहरादून अंतर्गत पटेल नगर में रहने वाले सुखविंदर सिंह के घर से जुड़ा हुआ है। बुधवार की रात को सुखविंदर सिंह की पत्नी हरप्रीत ने अपनी 20 वर्षीय बेटी ममता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। गुरुवार को फांसी के फंदे से लटकता हुआ ममता का शव पाया गया था।

घर का सहयोग करती थी ममता

2 साल पहले ममता ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद वह प्राइवेट जॉब करने लगी थी। किन्ही कारणों से उसने नौकरी छोड़ दी थी, कुछ दिन घर रहने के बाद उसने घटना से चार दिन पहले एक सर्राफा की दुकान पर नौकरी ज्वाइन की थी। मृतका ममता अपनी 15 वर्षीय बहन और 7 वर्षीय भाई से बड़ी थी। नौकरी से कमाई करके घर चलाने में परिवार का मदद करती थी।

साजिश करके की हत्या

ममता अपने भाई और बहन के साथ एक ही कमरे में सोती थी। लेकिन बुधवार की रात उसकी मां ने अपने साजिश के तहत ममता के छोटे भाई-बहन को दूसरे कमरे में सुला दिया। गुरुवार के सुबह लगभग 4:30 बजे निर्दयी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर ममता का गला घोट कर हत्या कर दिया।

छोटे बच्चों को नहीं लगने दी भनक

ममता की हत्या करने से पहले हत्यारिन मां ने जहां छोटे दो बच्चे सो रहे थे, उसे कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। फिर ममता के सोए हुए कमरे में पहुंचकर हाथ से उसका गला घोंटने के लिए प्लान बनाया, लेकिन प्रेमी ने आत्महत्या का रूप देने के लिए मेज पर रखा उसका दुपट्टा उठाया, फिर दुपट्टे से गला घोट दिया।

ममता के कत्ल से पहले मां के ममता की हत्या

अपने बेटी का कत्ल करते हुए निर्दयी मां के हाथ नहीं कांपे। जिस बेटी को पालने में उसने अपने 20 साल गुजारे, महज कुछ ही क्षणों में उसका कत्ल कर दिया। इस दौरान निर्दयी मां के हृदय में उसकी ममता एक बार भी नहीं जागी। शायद निर्दयी मां ने बेटी ममता की हत्या करने से पहले ही मां के ह्रदय की ममता का कत्ल कर दिया था।

मां ने बेटी की क्यों की हत्या

दरअसल नितिन नाम का युवक ममता के घर आता जाता था, नितिन का घर आना ममता को पसंद नहीं था। वह ममता के मां साथ ऐसी हरकतें करता था जो ममता को बर्दाश्त नहीं हो रहा था। ऐसी ही किसी हरकत के साथ ममता ने नितिन और मां को देख लिया था। तब ममता ने अपने पिता से सारी बात बता दी थी इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। तब से ममता मां के आंख में किरकिरी बन गई थी। जिसके बाद मां हरप्रीत अक्सर ममता से इस बात को लेकर नाराज होती थी। जिसके बाद उसने ममता को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

मामले में पुलिस ने निर्दयी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे