Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा: देखते ही देखते चल गया असलहा, युवक के पेट में लगी गोली



गोंडा:अवैध तमंचे से छेड़छाड़ करने के दौरान तमंचा चल गया, जिससे निकली गोली युवक के पेट में लग गई। गोली लगते ही युवक धराशाई हो गया। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में गांव वालों के सहयोग से पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

दरअसल, युवक एक अवैध तमंचा को लेकर उसमें कुछ कर रहा था। अवैध असलहा के चल जाने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन उसमें छेड़छाड़ करने के दौरान वह अचानक से चल गया, जिससे निकली गोली सीधे युवक के पेट में जा लगी। गोली लगने से घर में कोहराम मच गया।

गोंडा जनपद अंतर्गत कटरा बाजार क्षेत्र के शेरापार गांव के रहने वाले 26 वर्षीय लल्ला गुप्ता के पेट में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही कटरा बाजार पुलिस ने परिजनों के सहयोग से युवक को अस्पताल में भर्ती करवा कर मुकदमा दर्ज कर लिया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया, जहां से युवक को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि युवक लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी के कारण बीमार चल रहा था, लोग जिसके कारण खुद को गोली मारकर खत्म करने की बात कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि संतोष ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। लेकिन प्रश्न यह उठता है कि आखिर संतोष के पास अवैध असलहा कहां से आया, क्या संतोष पहले से अवैध असलहा रखता था? या किसी से लिया था? फिलहाल यह बात पुलिस के जांच का विषय है। पुलिस मामले के जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

कटरा बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि संतोष अवैध असलहा हाथ में लेकर कुछ कर रहा था। तभी अचानक से फायर हो गया।जिससे वह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे