Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवाबगंज:ईंटा लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा)ईंटा लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई । सुभागपुर के पश्चिम पुरवा निवासी युवक रामभवन यादव दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे वह घर से ट्रैक्टर मालिक के बुलाने पर मजदूरी के लिए गया हुआ था। शाम को प्राइवेट वाहन से उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।

 मृतक के पिता लालता यादव ने बताया उसका बेटा राम भवन यादव कस्बे के शुगर मिल निवासी एक ट्रैक्टर-ट्राली मालिक के यहां दिहाड़ी पर अंबेडकर के ईंट भट्ठे से हिंद मार्का ईंट लाकर ईंट गिराने का काम करता था। शुक्रवार को वह काम पर नहीं गया था। लगभग 11 बजे ट्रैक्टर-ट्राली के मालिक उसके घर पहुंचे और उसको जबरदस्ती साथ लेकर चले गए। उसके साथ गांव के ट्रैक्टर चालक रामजी यादव, राम सुभावन व राकेश यादव भी अंबेडकर गए हुए थे। ईंट लादकर ये लोग पटखापुर थाना छावनी जनपद बस्ती के ओवर ब्रिज से नीचे उतर रहे थे। शाम लगभग छह बजे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया जिसके नीचे उसका बेटा राम भवन यादव दबकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। आरोप है सूचना पर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक ने मृतक के स्वजनों को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इलाज हेतु अयोध्या मेडिकल कालेज लेकर चले गए जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद प्राइवेट वाहन से ट्रैक्टर मालिक ने शव को रात्रि लगभग नौ बजे मृतक के घर भिजवा दिया। घटना के बाद खुद कोई हाल-चाल लेने नहीं आए।सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने मृतक के घर पहुंचकर स्वजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्थान जनपद बस्ती के छावनी थाना अन्तर्गत पटखापुर का है।

टूट गई पिता के बुढ़ापे की लाठी

मृतक राम भवन यादव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। चार बहनों में से तीन की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बहन झिनका की शादी अभी नहीं हुई है। मृतक के दो बच्चे सुभी तीन वर्ष व बेटा शुभम डेढ़ वर्ष का है। मृतक की पत्नी रेनू यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रामकली रोते-रोते बदहवास हो जा रही थी। पिता लालता यादव का कहना है अब बुढ़ापे में कौन सहारा होगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे