UP:एक नई नवेली दुल्हन का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसके कारण से उसके ब्याह में बने भाई मौसी चाचा चाची, माता-पिता सहित सारे रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए दुल्हन का भंडाफोड़ कर दिया है। दरअसल पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन का भंडाफोड़ किया है, जो विवाह के सारी रस में तो अदा करती थी, लेकिन सिर्फ एक रात के लिए दुल्हन बन कर आती थी। उसके बाद जब सुबह होता था तो दूल्हे के घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक जाती थी। दुल्हन के शादी में रिश्तेदार बनकर रिश्ते निभाने वाले सात सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात वह नगदी बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला
बता दे कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद अंतर्गत तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी गांव के रहने वाले बादल का उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत किच्छा कस्बा की रहने वाली निक्की उर्फ उषा के साथ बीते 1 मार्च को विवाह हुआ था। शादी होने के उपरांत विदाई में वह अपने भाई कृष्ण को भी अपने ससुराल लेकर आई थी। रात में भोजन आदि के बाद घर के जेवर व नगदी लेकर दुल्हन और दुल्हन का भाई घर से गायब हो गए। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो दुल्हन व दुल्हन का भाई घर में नहीं था। घर के अलमारी व जेवर की स्थिति का जायजा लेने के बाद घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने मामले में दुल्हन उषा और उसके भाई कृष्ण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था, मुकदमा दर्ज करने के उपरांत पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दुल्हन सहित 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया।
गैंग के संपर्क में कैसे आया परिवार
मिली जानकारी के मुताबिक दूल्हे की नानी विमलेश शहर कोतवाली क्षेत्र में रहती हैं।तितावी के गांव बुड़ीना कलां गांव की रहने वाली कविता का उनके पास आना-जाना लगा रहता है। कविता ने नानी को बताया था कि वह किसी की भी शादी करवा सकती है। कविता की यह बात सुनने के बाद नानी ने अपने बेटी के लड़के के शादी की बात रखी थी। तब कविता ने बादल को अपने जानने वाली उषा के फोटो को दिखाकर बात आगे बढ़ाई थी। दोनों की शादी में कविता ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए 20 फरवरी को अपने घर अंगूठी की रस्म अदा कराई थी।
बहू को दिया भारी उपहार
अंगूठी के रस्म के बाद विवाह मंजूर हो गया और दुल्हन निक्की को बहू स्वीकार करते हुए दूल्हा के घर वालों ने उत्तराखंड पहुंचकर भारी भरकम जेवर दिए थे। इस दौरान उन्होंने निक्की के फोनपे पर दस हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया था। इसके बाद दोनों की 1 मार्च को शादी कर दी गई थी।
पांच दूल्हों की दुल्हन बन चुकी है निक्की
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में अब तक ज्ञात हुआ है कि निक्की ने अलग-अलग पांच शादी की है। जहां ससुराल पहुंचकर पहली रात को ही घर के जेवर व नगदी समेट कर भाग जाती थी। उसके शादी में रिश्तेदार बनाकर सहयोग करने वाले माता-पिता, भाई, चाचा, चाची, मौसी बनकर शामिल होने वाले लोग चोरी किए गए जेवरात को आपस में बांट लेते थे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ