Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पांच की हत्या कर किया सुसाइड: मां के बाद पत्नी को मारी गोली, बच्चों की हत्या कर छत से फेंका



उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने अपने मां और पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद तीन मासूम बच्चों को छत से फेंक कर हत्या कर दी, उसके बाद खुद को गोली मार कर उसने आत्महत्या कर लिया।

सीतापुर के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पालापुर गांव का रहने वाला अनुराग गांव में खेती करता था, वही उसकी पत्नी इंश्योरेंस कंपनी में तैनाती थी। पत्नी नौकरी करने के लिए लखनऊ के अलीगंज सरगम परिसर में रहती थी। शुक्रवार के सुबह वह बच्चों सहित गांव पहुंची थी, शनिवार के सुबह उसके पति ने घटना को अंजाम दे दिया।

भाई ने भाग कर बचाई जान 

बताया जाता है कि घटना के समय अनुराग का भाई अजीत घर पर ही था, उसने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह कमरे से बाहर आया उसने देखा कि वहां उसका भाई अनुराग मौजूद है। अजीत को देखते ही अनुराग उसके तरफ दौड़ पड़ा, तब अनुराग भाग कर वापस कमरे में घुस कर दरवाजा बंद कर लिया।

नशा करता था अनुराग

ग्रामीणों की माने तो अनुराग नशा का आदी था, उसका शराब छुड़ाने के लिए उसकी मां और पत्नी उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजने का विचार बना रही थी। नशे के कारण से वह खेती पर भी ध्यान नहीं दे पता था, इसी कारण से आए दिन विवाद हुआ करता था।

ग्रामीणों के भीड़ में की आत्महत्या 

गांव में गोलियों की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण अपने-अपने घरों से अनुराग के घर की तरफ पहुंच गए थे, ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो रही थी, ग्रामीणों को इकट्ठा होते देखा अनुराग अपने कनपटी पर तमंचा सटाने लगा तो ग्रामीण उसे रोकने के लिए चीख पड़े, लेकिन तब तक उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

आंगन में पड़े मिले बच्चे

घर के आस-पास के लोग घर के अंदर गए, देखा तो वह दंग रह गए आंगन में तीन बच्चे लहूलुहान पड़े हुए थे। देखने से स्पष्ट हो रहा था कि उन्हें छत से फेंका गया है।

कमरे में छत पर पत्नी का शव

इसके बाद लोगों ने कमरे में देखा तो अनुराग की मां का शव पड़ा हुआ था, वही छत पर अनुराग के पत्नी प्रियंका का शव मिला। 

45 वर्षीय अनुराग ने 65 वर्षीय मां सावित्री सिंह, 40 वर्षीय पत्नी प्रियंका, 12 वर्षीय पुत्री अरना, 7 वर्षीय पुत्री अरवी, और 8 वर्षीय पुत्र आद्विक की हत्या कर खुद आत्महत्या कर लिया। देखने में ऐसा लग रहा था कि अनुराग ने पत्नी को गोली मारने के बाद पत्नी के सर को हथौड़े से कूंच दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे