ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला, तहसील व विद्यालय में स्थान बनाने वाले मेधावियों को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को नगर के श्री चित्रगुप्त इंटर कालेज में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार अलपिका वर्मा व प्रबंधक वीके श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 63 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इनमें हाईस्कूल के मेधावी रोली तिवारी, गौरवी सिंह, वैष्णवी सिंह, सौम्या, शुभी मिश्रा, नेहा त्रिपाठी, अंकिता पाल, अंश मोर्य, तनु सिंह, किरन सिंह, अक्षिता तिवारी समेत 32 मेधावियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट की अनुकीर्ति श्रीवास्तव जो प्रदेश में 8वीं व जिले में दूसरे स्थान, अलसिफ़ा नाज, कीर्ति सिंह, संजय गोस्वामी, रिदिमा सिंह, जाह्नवी मिश्रा, शबा अंसारी, अमीना नफीस, आफिया खातून, याकूब अहमद, शिखर मिश्र समेत 31 मेधावियों को माला पहना कर शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। तहसीलदार मनीष कुमार ने मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के समय घबड़ाहट नही धैर्य की आवश्यकता है। इंटरनेट, सोशल साइट्स ज्ञान का सागर है किंतु मेधावियों को प्रयोग में सचेत रहने की आवश्यकता है, थोड़ी सी चूक व असावधानी जीवन भी बर्बाद कर सकती है। मेहनत, धैर्य व लगन ही कामयाबी दिलाएगी। असली संघर्ष की शुरुआत तो अब है। वहीं, नायब तहसीलदार अलपिका वर्मा ने कहा कि असली लड़ाई इंटर के बाद शुरू होती है। लक्ष्य साधकर सही दिशा में परिश्रम ही मंजिल तक पहुंचाएगा। कभी हताश निराश न हो। किसी भी मामले में प्रतिक्रिया देने से पहले परिस्थितियों को भांपे उसके बाद सोंच समझ कर कदम बढ़ाएं। रामजीलाल मोदनवाल ने मेधावियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन राजन मिश्र व चंद्रप्रकाश शुक्ल चंदा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जीके श्रीवास्तव, काजल सिंह, रेनू गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, मुशरत वारसी, प्रवेश मिश्र, उत्तम गुप्ता, भास्कर दूबे, अवधराज वर्मा, सुरेश चंद्र गुप्ता, रईस, अरुण श्रीवास्तव, अनिमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ