Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीएम योगी के सामने मंच पर गिर पड़े सांसद जगदंबिका पाल, देखिए वीडियो


                              वीडियो

डेस्क:डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी 73 वर्षीय सांसद जगदंबिका पाल मंच पर चढ़ रहे थे इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे अचानक गिर पड़े। हालांकि मंच पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें सहारा देकर तत्काल उठा लिया। संसद के मंच पर गिरने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए डुमरियागंज के राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचे थे। विद्यालय प्रांगण में जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच लगाया गया था। मंच पर जाने के लिए सीढ़ियां बनाई गई थी, मुख्यमंत्री के आने से गदगद हुए सांसद जगदंबिका पाल मंच पर मुख्यमंत्री के आगे आगे तेजी से बढ़ रहे थे इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह मुंह के बल गिर पड़े। हालांकि उनके गिरते ही मुख्यमंत्री के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें तत्काल उठा लिया। इसके बाद मौजूद कार्यकर्ता सांसद जगदंबिका पाल को उनके बैठने के स्थान तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने की अपील 

मुख्यमंत्री योगी ने आयोजित जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

सपा पर साधा निशाना 

डुमरियागंज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर करारा हमला बोला, मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी का माफियाओं से संबंध है। समाजवादी पार्टी की संवेदना देश की जनता के प्रति न होकर माफियाओं के प्रति होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत का दुनिया में आज सम्मान बढ़ा है, और देश की सीमाएं सुरक्षित हो गई हैं। सीएम ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर कहीं पटाखे भी उठते हैं तो वह सफाई देना शुरू कर देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पाकिस्तान को मालूम हो गया है कि यह नया भारत है, अब वह भारत को छेड़ेगा तो भारत उसे नहीं छोड़ेगा। उन्होंने डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे