Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

थानेदार को महिला आरक्षी ने डंडे से पीटा, आंख में झोंकी मिर्ची,महिला आरक्षी ने वायरल किया वीडियो


                 महिला आरक्षी ने वॉयरल किया वीडियो

उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद अंतर्गत खजुरिया पुलिस में तैनात महिला आरक्षी का सोशल मीडिया पर दर्द छलका है। महिला ने पुलिस महकमे के अधिकारियों तक आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि वर्दी के आड़ में भेड़िए छुपे हुए हैं। उसका आरोप है कि उसी के विभाग में उसके शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। महिला आरक्षी ने थाना प्रभारी के आंख में मिर्ची झोंक कर पिटाई कर दी। फिलहाल सोशल मीडिया पर महिला आरक्षी के आरोप का वीडियो वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर जनपद के खजुरिया थाना में पोस्ट महिला आरक्षी आरजू देवी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला ने आरक्षी अपनी पीड़ा बताई है। बताया जाता है कि महिला आरक्षी आरजू और अमृता में स्कूटी के कारण से विवाद हुआ था। इसी कारण से आरजू ने थाना प्रभारी के आंख में मिर्ची झोंक कर डंडे से मार दिया। मामले में बिलासपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर जांच पड़ताल करने में जुटे हुए हैं।

क्या है पूरा मामला 

बताया जाता है कि सोमवार के शाम महिला आरक्षी अमृता किसी काम के लिए महिला आरक्षी आरजू की स्कूटी लेकर गई थी। इसी दौरान किसी वाहन से स्कूटी में ठोकर लग गई। स्कूटी में हुए नुकसान को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों का विवाद बढ़ता देख थाना प्रभारी को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। जिससे आरक्षी आरजू ने अपने गुस्से पर नियंत्रण खोते हुए थाना प्रभारी को डंडे से मार दिया। 

बोले एसपी: महिला आरक्षी निलंबित

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि खजुरिया थाना में एक महिला आरक्षी का एक अन्य महिला आरक्षी से स्कूटी का एक्सीडेंट होने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच उसके द्वारा so पर हमला किया गया था। अनुशासनहीनता के कारण से उसको निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है जांच से जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे