Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में बुधवार को ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय प्रेमचंद श्रीवास्तव स्मारक जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल संपन्न हो गया ।



29 मई को आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से जनपद बलरामपुर टीम का चयन विभिन्न भार वर्गों में किया गया। आगामी जून माह में लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय आधिकारिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु जनपद बलरामपुर के 35 सदस्यों की टीम का चयन सब जूनियर बालक बालिका, कैडेट बालक बालिका, जूनियर बालक बालिका तथा सीनियर बालक बालिका वर्ग में किया गया। बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉक्टर प्रांजल त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, डॉ अब्दुल कयूम, उपाध्यक्ष डॉक्टर परितोष सिन्हा तथा संयुक्त सचिव आनंद शुक्ला की उपस्थिति में प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल संपन्न हुआ। विजेता खिलाड़ियों को बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने पदक एवं ट्रॉफी प्रदान किया। प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर के उतरौला तुलसीपुर व बलरामपुर ताइक्वांडो अकैडमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया । प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित किए गए खिलाड़ियों में सब जूनियर बालक वर्ग में 21 किलोग्राम भार वर्ग में पार्थ यादव, 23 किलोग्राम भार वर्ग में तेजस झा, 25 किलोग्राम भार वर्ग में अवर्तमान सिंहा तथा एलेक्स,
27 किलोग्राम भार वर्ग में प्रांजल गुप्ता, तथा श्रेयांश पांडे, 29 किलोग्राम भार वर्ग में आध्यात्म पाल तथा अद्वित्य गौरव,
32 किलोग्राम भार वर्ग में अनमोल कुमार मौर्य, 35 किलोग्राम भार वर्ग में अरहम रहमान, 38 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव यादव, 41 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कर्ष सिंह कारकी, 44 किलोग्राम भार वर्ग में हितेंद्र कुमार, 50 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष वर्मा, सब जूनियर बालिका वर्ग के 24 किलोग्राम भार वर्ग में प्रज्जवला सिंह रजवाड़, 26 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या यादव, 29 किलोग्राम भार वर्ग में अवर्तिका सिन्हा, 32 किलोग्राम भार वर्ग में तस्मिया फातिमा, 44 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या पांडे, कैडेट बालिका वर्ग से 29 किलोग्राम भार वर्ग में अनन्या चौहान, 49 किलोग्राम भार वर्ग में नव्या जायसवाल, 53 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी सिद्धार्थ, कैडेट बालक वर्ग से 33 किलोग्राम भार वर्ग में अंश गुप्ता, 37 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष भाई पटेल, 41 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित कुमार बौद्ध, 45 किलोग्राम भार वर्ग में अभिराज वर्मा, 51 किलोग्राम भार वर्ग में आदर्श कुमार मौर्य, जूनियर बालिका वर्ग से 44 किलोग्राम भार वर्ग में शिवानी, 48 किलोग्राम भार वर्ग में शाइस्ता परवीन, जूनियर बालक वर्ग से मोहम्मद आकिब अंसारी 51 किलो भार वर्ग में, 53 किलोग्राम भार वर्ग में महताब आलम, सीनियर बालक वर्ग से 54 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीराम यादव, 58 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य कुमार हितकारी, 63 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक यादव तथा सीनियर महिला वर्ग से 46 किलोग्राम भार वर्ग में सोनम आनंद का चयन हुआ है, जो राज्य स्तरीय आधिकारिक प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय रेफरी संदीपिका रावत, कृष्ण कुमार पाल, तथा रियाज अहमद ने अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारी संख्या में खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे