Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धोखाधड़ी कर स्वयं सहायता समूह बैंक खाते से निकाले 92,500 रुपये



समहू की सदस्यों ने थाने पर दी तहरीर,पुलिस की जांच शुरू

कमलेश

खमरिया-खीरी:ईसानगर ब्लॉक में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है जिसको सुनकर थानाध्यक्ष तक सोचने पर मजबूर होकर जांच शुरू करवा दी है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कबिरहा  गांव में संचालित भारत माता स्वयं सहायता समूह के खाते से धोखाधड़ी करके 92 हजार 500 रुपये निकालने का मामला प्रकाश में में आते ही समूह की महिलाओं ने ईसानगर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही सम्बंधित विभाग के एडीओ ने भी मामला संज्ञान में आते ही कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।

ईसानगर थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में दुबेपुरवा मजरा कबिरहा गांव में संचालित भारतमाता स्वयं सहायता समूह की सदस्य रेखा, शांती,श्यामादेवी,सुषमा ,सुनीता , मीना ने बताया है कि मेरे समूह भारत माता के खाते का संचालन इंडियन बैंक की शाखा ईसानगर में है। बीते दिन बैंक अधिकारी व समूह की सदस्य राजकिशोरी व उनका सहयोगी कुन्ने निवासी ग्राम राजापुर कबिरहा ने बैंक मे सांठ गांठ करके धोखाधड़ी कर 92 हजार 5 सौ रुपये निकाल लिये है। निकाले गये रुपयों के बारे मे समूह के किसी भी सदस्य को जानकारी नही दी गई। यही नहीं इन रुपयों के बारे में समूह के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष को भी जानकारी नही है। जिसको गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने तत्काल मामले की जांच हल्का उपनिरीक्षक को देकर थाने पहुचीं सभी महिला सदस्यों को जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई करने का अस्वासन दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है,उपनिरीक्षक को जांच के लिए दिया गया है,जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। वही इस सबन्ध में जब विभाग के एडीओ विमल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है,आते ही धोखाधड़ी करने वालो के खिलाफ विभाग की तरफ से भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे