Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा की नाकामियों से दुनिया भर में कट रही भारत की नाक :मनोज यादव

 


पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोण्डा) क्षेत्र के उमरिया गांव में सोमवार देर शाम पंहुचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और गोंडा लोकसभा प्रभारी मनोज यादव ने स्थानीय लोगों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने स्थानीय मुद्दों के बारे में जानकारी भी ली और उनके समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है। इसके लिए संशोधन और सहयोग दोनों प्रयोग किए जाएंगे। इंडिया गठबंधन के जो वादे हैं उन्हे जन संवाद के माध्यम से जन-जन तक पंहुचाया जाएगा। मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के नाकामी भरे कार्यकाल ने देश के लोकतांत्रिक ढांचे और आम जनता के जीवन को प्रभावित किया है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में 90 करोड़ लोगों को राशन देना पड रहा है जिससे पूरी दुनिया में भारत की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि गोंडा लोकसभा में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी चुनाव जीत रही हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह डरे हुए हैं। मैंने सुना था कि वो किसी से वोट मांगने नहीं जाते थे लेकिन समाजवादी पार्टी की ताकत है कि वो अब गली-गली, गांव-गांव वोट मांग रहे हैं।

नवाबगंज। इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने नगर के  हनुमान गढी मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। कस्बे में स्थित प्रसिद्ध हनुमान गढी मंदिर में मंगलवार को इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने मत्था टेका और बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में गोंडा में विकास का पहिया थम गया है। पूरे क्षेत्र में बाबू जी स्व बेनी प्रसाद वर्मा के द्वारा कराए गए विकास कार्य आज भी नजर आते हैं। लोग मंहगाई से परेशान हैं। बेरोजगारी, चिकित्सा, शिक्षा जैसे मुद्दे जातिवाद की भट्टी पर जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कि बाबू जी के नक्शे कदम पर चल कर लोगों को नौकरियां दिलवाई जायेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को चिकित्सा, अच्छी शिक्षा, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं और बेहतर तरीके से मिले। बाहरी प्रत्याशी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि गोंडा उनके बाबा जी की कर्म भूमि रही है। गोंडा हमेशा से उनके दिल में बसा रहा है। गोंडा के लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं।इस दौरान उन्होंने दुर्गागंज माझा और उमारिया गांव पहुची तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक सिंह के आवास पर मुलाकात कर सहयोग और समर्थन मांगा मुलाकात बीच वह अचानक वही जिला पंचायत के कीचन जा पहुची और खुद चाय बनाया और परिजनो से मुलाकात कर अपनी गृहणी की छवि दिखाया इस मौके पर उपस्थिति महिलाओ ने काफी चर्चा की। इस दौरान सपा नेता विजय पासवान व दिनेश यादव सैकड़ों लोगों साथ स्वागत किया और  प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक सिंह सुरेश यादव रघुनंदन यादव बीडीसी जफरापुर संजय शुक्ला विशाल श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे