Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इंस्टाग्राम पर फोटो देखकर हुआ दीवाना: घर पहुंच कर महिला की कर दी पिटाई, जानिए हैरान करने वाला मामला



उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती का हैरानी भरा मामला सामने आया है, जिसमें एक 22 वर्षीय युवक को एक महिला से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला चलता रहा। फिर दोनों में प्यार हो गया, युवक महिला से मिलने के लिए उसके बुलाए घर पर पहुंच गया। जहां पर युवक के कारनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तारी के बाद युवक ने पुलिस को हैरान करने वाली बात बताई। 

महिला को देख हुई हैरानी

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, एक 22 वर्षीय युवक को कानपुर की रहने वाली एक महिला से इंस्टाग्राम पर प्यार हो गया। कुछ ही दिनों में दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। इसके बाद महिला ने युवक को मिलने के लिए अपने घर बुला लिया। युवक जब महिला के घर पहुंचा तब उसे बड़ी हैरानी हुई, वह महिला को देखकर भड़क गया। उसने महिला की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला के कंप्लेंट पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

फोटो देख हुआ दीवाना

दरअसल युवक की जिस महिला से दोस्ती हुई थी, उसने अपने प्रोफाइल डीपी में अपना पिक्चर ना लगा करके एक नवयुवती का फोटो लगा रखा था। वास्तविक रूप से वह महिला अधेड़ उम्र की थी, युवक जब महिला से मिला और उसकी सच्चाई सामने आई तब उसे गुस्सा आ गया। उसने भड़कते हुए महिला की पिटाई कर दी, महिला का मोबाइल लेकर भाग निकला।

महिला ने पुलिस से छुपाया राज

मामले में महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अपने मोबाइल के लूट की तहरीर दी, लेकिन इस दौरान उसने युवक के साथ हो रहे चैटिंग और दोस्ती का जिक्र नहीं किया। लेकिन युवक के गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले के वास्तविकता तक पहुंच गई। 

पुलिस के पूछताछ में हुआ खुलासा

तहरीर मिलने के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने जब दोनों की प्रेम कहानी बताया तो वह भी हैरान रह गई। पुलिस ने पाया कि शिकायतकर्ता महिला की दीपेंद्र सिंह नामक युवक से दोस्ती थी। महिला से मिलने के लिए दीपेंद्र उसके घर आया था। जहां युवक की पिटाई से महिला के सिर में चोट आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे