डेस्क:UP:एक महिला को अपने ही पुत्र समान भतीजे से प्रेम हो गया। पत्नी के कारनामे की भनक जब पति को लगी तो वह उसके प्यार में दीवार बनने लगा। पति का उनके प्यार में अड़चन पैदा करना महिला को नागवार गुजरा। इसके बाद महिला ने अपने आशिक भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बावजूद महिला ने लज्जत्ता की सारी हदें पार करते हुए पति के शव के सामने भतीजे से शारीरिक संबंध बनाए। मामले का मुरादाबाद पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 3 अप्रैल के सुबह 21 वर्षीय हरदयाल का उसके ही घर के अंदर चारपाई पर शव पड़ा मिला था। सुबह जब गांव वाले पहुंचे थे तब मृतक हरदयाल की पत्नी रिंकी के हाथ पैर रस्सी से बांधे मिले थे। मामले में आरोप लगाते हुए रिंकी ने पुलिस को बताया था कि रात में कुछ लोग घर में घुस आए और उसके पति की हत्या कर दी। हत्यारे उसको बांध कर चले गए।
क्या है पूरा मामला
मुरादाबाद के भोजपुर थाना अंतर्गत मेदनीपुर गांव की रहने वाली महिला अपने जेठ के बड़े बेटे के प्यार में दीवानी हो गई। दोनों के प्रेम प्रसंग की बातें जब महिला के पति को समझ आई तब उसने अपने पत्नी पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला घोट कर हत्या कर दी। यही नहीं दोनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए भी एक साजिश रच डाली।
रचा बड़ा ड्रामा
विवाहिता ने पति की हत्या करने के बाद प्रेमी के हाथों अपने हाथ और पैर को रस्सी से बंधवा लिया। इसके बाद पहुंची पुलिस को लंबी चौड़ी स्टोरी सुनाते हुए बताया कि कुछ लोगों ने आकर उसके पति की हत्या करते हुए उसके हाथ और पैर बांध दिया हैं।
पुलिस को हजम नहीं हुई महिला की कहानी
महिला के द्वारा बताए गए कहानी के मुताबिक पुलिस हर एंगल से मामले को देख रही थी। महिला के द्वारा बताई गई कहानी पुलिस को हजम नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। तब महिला टूट गई और उसने सारी बात पुलिस के सामने बताते हुए अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
चाची भतीजे का अवैध संबंध
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी रिंकी से जब पूछताछ की गई, तब वह घटना के बाबत किसी एक नतीजे पर न बनी रहकर अपनी बातें बदल रही थी। तब उससे सख्ती से पूछताछ किया गया फिर महिला ने सारी बातें बताई। पुलिस अधीक्षक में बताया कि इस बाबत जब ग्रामीणों से जानकारी हासिल की गई तब उन्होंने बताया कि रिंकी का अपने जेठ रूप सिंह के बेटे 26 वर्षीय सुनेपाल से बीते चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ